जेनसन हुआंग की वापसी पर बाजार की नजरें, भारतीय निवेशकों को क्यों है उम्मीद?

मुंबई 
मंगलवार को भारतीय बाजार बंद है. इस बीच अमेरिकी स्टॉक मार्केट समेत दुनिया भर के बाजारों में जश्न का माहौल है, ऐसे में निवेशकों की नजर अब भारतीय बाजार पर टिकी है, बुधवार को भारतीय बाजार में भी जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है. हालांकि सोमवार को भारतीय बाजार में कई दिनों की रैली के बाद तगड़ा करेक्शन आया था। 

दरअसल, सोमवार को अमेरिकी बाजार में नैस्डैक 6.5% और S&P 500 करीब 4.7% उछलकर बंद हुए हैं. इस तेजी में सबसे बड़ा योगदान Nvidia के शेयर का था. कारोबार के अंत में एनवीडिया का शेयर 31 फीसदी से ज्यादा उछलकर 165.05 डॉलर पर बंद हुआ. ग्लोबल मार्केट की बात करें तो दक्षिण कोरिया के बाजार Kospi में दमदार 6 फीसदी की तेजी देखी गई। 

IT और टेक शेयरों में सबसे ज्यादा जोश

एनवीडिया (Nvidia) के CEO जेनसन हुआंग की वापसी से ग्लोबल AI और टेक सेक्टर में जो डर का माहौल था, वह कम हुआ है. इसका सीधा फायदा भारतीय टेक कंपनियों को मिल सकता है, क्योंकि इन कंपनियों का बड़ा कारोबार अमेरिकी बाजार और AI प्रोजेक्ट्स से जुड़ा है। 

इस बीच अमेरिकी बाजार का 'फियर इंडेक्स' (CBOE VIX) भी 9% से ज्यादा गिरा है. इससे विदेशी संस्थागत निवेशकों का मूड सुधर सकता है, जिससे भारतीय बाजार में हालिया गिरावट पर ब्रेक लगने की उम्मीद है। 

कच्चे तेल में भी भारी गिरावट
भारतीय शेयर बाजार के लिए एक और अच्छी खबर ये है कि क्रूड ऑयल (ब्रेंट क्रूड) 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसल गया है, कच्चे तेल में गिरावट भारतीय इकोनॉमी के लिए भी फायदेमंद है. साथ ही सोने-चांदी में जो तगड़ी गिरावट देखी जा रही थी, उसपर भी लगाम लगती दिख रही है। 

वैश्विक बाजारों में तेजी 
बता दें, जेनसन हुआंग की वापसी ने निवेशकों में जोश भर दिया, महज 11 दिन में ही जेनसन हुआंग (Jensen Huang) की एनवीडिया के सीईओ पद पर वापसी हो गई है. हुआंग ने 12 नवंबर 2026 को इस्तीफा दिया था. लेकिन अब एनवीडिया के बोर्ड ने जेनसन हुआंग को दोबारा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त कर दिया है। 

एनवीडिया के शेयरों में तेजी से अमेरिकी शेयर बाजारों का मूड सुधर गया है. टेक इंडेक्स नैस्डैक-100 में करीब 6 फीसदी की तेजी देखी गई. हालांकि इस तेजी के बावजूद एनवीडिया के शेयर एक महीने में 20 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। 

एनवीडिया के बोर्ड ने सर्वसम्मति से जेनसन हुआंग को फिर कंपनी का अध्यक्ष, सीईओ और निदेशक नियुक्त करने को मंजूरी दे दी. जिसके बाद हुआंग से अपना कार्यभार भी संभाल लिया है. बोर्ड का कहना है कि वह हुआंग के नेतृत्व को लेकर संतुष्ट है और उन्हें वापस लाने में किसी तरह का राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिम नहीं देखता। 

गौरतलब है कि जेनसन के दो महिलाओं से अफेयर्स की खबरें सामने आई थीं. जिसमें एक महिला को चीनी जासूस बताया जा रहा है. इन खुलासों के बाद उन्होंने अपना पद छोड़ा था. हालांकि, चीन ने इन आरोपों से इनकार किया है। 

 

Related Posts

ESIC का बदला नियम, दुर्घटना में दिव्यांगता और मौत पर भी आसान होगा क्लेम process

नई दिल्ली नौकरी करने वाले लाखों कर्मचारियों के लिए नियम बदल गए हैं। अब बीमारी या मां बनने पर मिलने वाले पैसों के लिए अलग से क्लेम करने की जरूरत…

Nvidia CEO की वापसी पर निगाहें, अमेरिकी राजनीति से शेयर बाजार तक बढ़ी हलचल

वाशिंगटन     Nvidia से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने टेक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. दावा किया जा रहा है कि कंपनी के CEO जेनसन हुआंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581