GTA 6 के लिए छोड़ी CEO की कुर्सी? जेनसन हुआंग की वापसी पर इंटरनेट में मजेदार मीम्स viral

 नई दिल्ली
 पिछले काफी दिनों से चल रही गहमागहमी के बीच जेनसन हुआंग की एनवीडिया में बतौर सीईओ वापसी हो गई है। उनके अफेयर की खबरें सामने आने के बाद उन्होंने चिप निर्माता कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। इस बीच उनके इस्तीफे और उनकी कंपनी में वापसी को लेकर इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

इंटरनेट पर मीम बनाने वालों ने उनके वापसी को कॉमेडी में बदलने में जरा भी देर नहीं लगाई। मीम्स बनाने वालों की अगर मानें तो जेनसन हुआंग को बस ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 गेम खेलने के लिए थोड़ा समय चाहिए था।

हुआंग की एनवीडिया में वापसी पर इंटरनेट यूजर्स ने क्या लिखा?
एक यूजर ने लिखा, 'जेनसन हुआंग बनें। जीटीए 6 से ठीक पहले इस्तीफा दें और खाली समय पाएं। पूरा गेम खेलें फिर सीईओ बनकर वापस आ जाएं।' एक यूजर ने ईमेल की कटिंग शेयर करते हुए लिखा, "दोस्तों, मैंने जीटीए 6 फिनिश कर दिया। अब मैं वापसी के लिए तैयार हूं।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "जेनसन हुआंग ने इस्तीफा सिर्फ जीटीए 6 खेलने के लिए दिया था।" मीम कंटेंट पोस्ट करने वाले यूजर्स की सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप भी शामिल हैं, जिन्होंने पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान जुलाई 2024 में हुए जानलेवा हमले की मशहूर तस्वीर का एक बदला हुआ रूप अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर शेयर किया।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक एआई-जनरेटेड तस्वीर साझा की है, जिसमें हुआंग के चेहरे पर खून लगा है और उनके हाथ में एक लाल ब्रा नजर आ रही है। तस्वीर में हुआंग सीक्रेट सर्विस एजेंटों से घिरे हुए हैं और उनके हाथ में लाल ब्रा है।

हुआंग के इस्तीफे पर यूजर्स ने क्या लिखा था?
एनवीडिया से हुआंग के इस्तीफे के बाद कुछ मीम्स बहुत वायरल हुए थे। एक यूजर ने लिखा था, "हर कुछ महीनों में किस्मत किसी सीईओ को बलि के लिए चुन लेती है। यही तो रीत है।"

तो वहीं, एक यूजर ने कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "चीन की हमजी अली मजारी।" एक अन्य यूजर ने दोनों की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "भाई के पास मानव इतिहास के सबसे एडवांस एआई का एक्सेस था फिर भी वह कोई रेड फ्लैग नहीं पहचान पाया।" इसी तरह एक और फोटो शेयर करते हुए लिखा गया, "भाई, सबसे जरूरी चिप को ही कंट्रोल नहीं कर पाया।"

Related Posts

भारत से बांग्लादेश लौटेंगी पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, 16 दिसंबर को वापसी की खबर से हलचल

ढाका  बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना जल्द बांग्लादेश लौटने वाली हैं. शेख हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने की प्लानिंग कर रही हैं.  शेख हसीना पिछले दो साल से…

दक्षिण कोरिया के एयरस्पेस में रूसी विमानों की हलचल, सियोल ने संभाला मोर्चा तैनात किए फाइटर जेट

सियोल  रूस और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दक्षिण कोरिया, रूस के सैन्य अताशे को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581