सिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री सिलावट

सिवनी एवं छिंदवाड़ा जिले की सिंचाई परियोजनाओं से लगभग 3 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में मिलेगी अतिरिक्त सिंचाई सुविधा

नहरों के रखरखाव, जल वितरण व्यवस्था एवं उपलब्ध जल के समुचित उपयोग पर दें विशेष ध्यान

वेनगंगा कछार की निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की

 

भोपाल

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराने तथा कृषि क्षेत्र को अधिक समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं का लाभ किसानों तक समय पर पहुंचाना विभागीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय–सीमा में पूर्ण किया जाए तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाए। जल संसाधन मंत्री सिलावट ने मंत्रालय में वेनगंगा कछार की निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विशेष रूप से सिवनी एवं छिंदवाड़ा जिलों में संचालित विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं की भौतिक प्रगति, निर्माण कार्यों की स्थिति, नहरों के विकास, जल वितरण व्यवस्था तथा परियोजनाओं को पूर्ण करने की समय–सीमा पर चर्चा की गई।

जल संसाधन मंत्री सिलावट ने बैठक में पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरों के निर्माण, छिंदवाड़ा सिंचाई परियोजना, पेंच माइक्रो-1 एवं माइक्रो-2, शेर सिंचाई परियोजना तथा मछरेवा एवं मांडवा सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में आने वाली बाधाओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। परियोजनाओं के विभिन्न घटकों के निर्माण में बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों को गति प्रदान की जाए, जिससे निर्धारित समय–सीमा में परियोजनाएं पूर्ण हो सकें।

मंत्री सिलावट ने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण में अनावश्यक विलंब से न केवल लागत और संसाधनों पर प्रभाव पड़ता है, बल्कि किसानों को अपेक्षित लाभ मिलने में भी देरी होती है। इसलिए प्रत्येक परियोजना के कार्यों की नियमित निगरानी की जाए तथा प्रगति का वास्तविक आकलन मैदानी स्तर पर किया जाए।

लगभग 3 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा का होगा विस्तार

जल संसाधन मंत्री सिलावट ने कहा कि वेनगंगा कछार के अंतर्गत निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं के पूर्ण होने से सिवनी एवं छिंदवाड़ा जिलों में लगभग 3 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिलेगा तथा कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से किसानों की वर्षा पर निर्भरता कम करने, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन देने तथा कृषि आधारित आर्थिक गतिविधियों को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। सिंचाई परियोजनाएं केवल अधोसंरचना निर्माण के कार्य नहीं हैं, बल्कि किसानों की समृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

नहरों के रखरखाव एवं जल वितरण व्यवस्था को प्रभावी बनाएं

मंत्री सिलावट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण के साथ ही नहरों के समुचित रखरखाव एवं जल वितरण व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध जल का अधिकतम सदुपयोग सुनिश्चित करना आवश्यक है। सिंचाई व्यवस्था ऐसी हो कि परियोजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक स्थित किसानों को भी प्राप्त हो सके। उन्होंने नहरों के निर्माण एवं रखरखाव की नियमित समीक्षा करने तथा जल वितरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। मंत्री सिलावट ने कहा कि जल संसाधनों का विवेकपूर्ण एवं कुशल प्रबंधन भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया जाये। प्रत्येक बूंद जल का समुचित उपयोग सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है।

प्रत्येक 15 दिवस में होगी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

जल संसाधन मंत्री सिलावट ने विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को स्वीकृत समय–सीमा में पूर्ण करने के लिए विस्तृत एवं व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार की जाए। कार्ययोजना में परियोजनावार शेष कार्यों, उनकी प्राथमिकताओं तथा पूर्णता की समय–सीमा का स्पष्ट निर्धारण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक 15 दिवस में परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाए। वरिष्ठ अधिकारी नियमित रूप से मैदानी निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति का परीक्षण करें। निर्माण एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यों में आने वाली समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए। मंत्री सिलावट ने कहा कि समीक्षा बैठकों में प्राप्त प्रगति की जानकारी और मैदानी स्तर पर वास्तविक कार्यों में समानता होनी चाहिए। अधिकारी केवल प्रतिवेदन के आधार पर समीक्षा करने तक सीमित न रहें, बल्कि निर्माण स्थलों पर जाकर कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का परीक्षण भी करें।

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता

जल संसाधन मंत्री सिलावट ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। सिंचाई परियोजनाओं को समय पर पूर्ण कर उनका लाभ किसानों तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, बेहतर कार्ययोजना और प्रभावी समन्वय के माध्यम से निर्माण कार्यों को गति दें।

Related Posts

सप्ताह भर के प्रवास में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला, खानपान, इतिहास, पुरातात्विक वैभव और विकास से हुए रू-ब-रू, उप मुख्यमंत्री से साझा किए अपने अनुभव

रायपुर 'वंदे मातरम शिविर' में छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए 6 राज्यों के युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री, दिया सफलता का मंत्र उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण…

धान की कम बिक्री पर भी नहीं कटेगी सहायता राशि, पात्र किसानों को मिलेंगे पूरे 13,839 रुपए प्रति एकड़

रायपुर प्रदेशभर के धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, तिरपाल और बारदाने सहित खरीदी से जुड़ी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। घर बैठे ऑनलाइन टोकन मिलने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581