AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

चंडीगढ़.

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी (आप) के भीतर संभावित टिकट असंतोष को लेकर अपनी राजनीतिक रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। आप की आगामी उम्मीदवार सूची में टिकट कटने से नाराज होने वाले नेताओं और संगठन में उपेक्षित महसूस कर रहे चेहरों पर भाजपा की नजर है।

ऐसे नेताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने छह सदस्यीय ज्वाइनिंग कमेटी का गठन किया है। विधायक जंगी लाल महाजन को कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है, जबकि राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक को भी इसमें शामिल किया गया है।

केजरीवाल के चुनावी रणनीतिकार के जाने पर विश्लेषक हैरान
शुक्रवार को जब राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के कई राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने का एलान किया तो पार्टी नेतृत्व को ज़्यादा अचंभा नहीं हुआ. इसके कयास पिछले कुछ दिनों से लगाए ही जा रहे थे. लेकिन पार्टी को बड़ा झटका दिया संदीप पाठक ने. पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक़, बीजेपी में जाने की तो छोड़ ही दीजिए शायद ही किसी ने कल्पना की होगी संदीप पाठक आम आदमी पार्टी छोड़ देंगे. कहा जाता है कि संदीप पाठक आम आदमी पार्टी के दूसरे नेताओं की तुलना में भले ही सार्वजनिक मंचों पर कम दिखते रहे हों लेकिन साल 2016 में पार्टी में शामिल होने के बाद से ही कोर लीडरशिप में उनका असर बढ़ता ही गया.

संदीप पाठक को आम आदमी पार्टी की चुनावी रणनीति का चाणक्य कहा जाता रहा है. आम आदमी पार्टी पर क़रीबी नज़र रखने वालों का दावा है कि पार्टी को 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव जिताने का श्रेय भी संदीप पाठक को जाता है. संदीप पाठक की चुनावी रणनीति बनाने की काबिलियत की वजह से ही उन्हें 2022 में पार्टी की राजनीतिक मामलों की कमेटी का जनरल सेक्रेट्री बना दिया गया था. 

Related Posts

उत्तर प्रदेश में GCC सेक्टर को मिलेगी रफ्तार, विदेशी कंपनियों को आकर्षित करने की तैयारी तेज

 लखनऊ ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) किसी मल्टीनेशनल या बड़ी कंपनी का अपना इन-हाउस सेंटर होता है, जो कंपनी के लिए खास काम संभालता है, इसमें टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट, रिसर्च, फाइनेंस ऑपरेशंस…

बहरीन में 18 दिन तक ठंडे कमरे में पूछताछ, 18 लाख चुकाकर आजमगढ़ लौटा युवक

आजमगढ़ यूपी के आजमगढ़ निवासी सौरभ राय 29 अक्टूबर को मुंबई से बहरीन एयरपोर्ट पहुंचने पर कस्टम विभाग द्वारा पकड़ लिए गए. बैग में चुनौटी, सुर्ती (तंबाकू) और चूना होने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581