मेले से आगे बढ़ेगा सोनपुर का नाम, पर्यटन और वैश्विक कारोबार का बनेगा बड़ा केंद्र

मढ़ौरा (सारण)
 कभी पशुओं के विशाल कारोबार और ऐतिहासिक मेले के लिए दुनिया भर में पहचान रखने वाला सोनपुर अब अपनी पुरानी पहचान से आगे बढ़कर विकास के नए अध्याय की ओर कदम बढ़ा रहा है।

आने वाले समय में इसकी पहचान केवल विश्वप्रसिद्ध मेले तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क, आधुनिक शहरी सुविधाओं, धार्मिक पर्यटन और वैश्विक व्यापार के केंद्र के रूप में भी स्थापित करने की तैयारी है।

सोनपुर को बिहार की अर्थव्यवस्था का नया प्रवेश द्वार बनाने की इस परिकल्पना में करीब 680 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और आधुनिक टाउनशिप शामिल हैं। वहीं बाबा हरिहरनाथ मंदिर के विकास पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है।

सोनपुर के विकास की यह तस्वीर इसके ऐतिहासिक महत्व को आधुनिक संभावनाओं से जोड़ती है। गंगा और गंडक के संगम क्षेत्र में स्थित सोनपुर लंबे समय से धार्मिक आस्था, पशु व्यापार और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है।

अब इसी पहचान को आधार बनाकर इसे सालों भर पर्यटकों, व्यापारियों और निवेशकों की आवाजाही वाला क्षेत्र बनाने की दिशा में पहल हो रही है।

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी गई है। इसके साथ आधुनिक टाउनशिप विकसित करने की योजना भी है। इससे क्षेत्र में नियोजित शहरी विकास के साथ आवास, व्यापार और रोजगार की नई संभावनाएं पैदा हो सकती हैं।

वैश्विक कारोबार का नया केंद्र बनने की तैयारी
सोनपुर को केवल पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि बिहार के कृषि और स्थानीय उत्पादों के बड़े व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित करने की परिकल्पना है।

बिहार के विभिन्न जिलों में तैयार होने वाले कृषि उत्पादों और स्थानीय वस्तुओं को यहां से अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की योजना है।

इससे किसानों, कारीगरों और छोटे कारोबारियों को व्यापक बाजार मिल सकेगा। मेले को आधुनिक व्यापारिक प्रदर्शनी के रूप में विस्तार देने की तैयारी भी इसी सोच का हिस्सा है।

बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों के मेलों और उत्पादों को सोनपुर से जोड़कर इसे बड़े कारोबारी मंच के रूप में विकसित किया जा सकता है।

धार्मिक पर्यटन से भी बढ़ेगा सोनपुर का महत्व
बाबा हरिहरनाथ मंदिर का विकास इस पूरी परिकल्पना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मंदिर के निर्माण और विकास पर करीब एक हजार करोड़ रुपये खर्च करने की योजना से धार्मिक पर्यटन को व्यापक विस्तार मिलने की उम्मीद है। इससे देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं का आगमन बढ़ सकता है।

वहीं, विकास योजनाओं के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। टोपोलैंड की जमीन के लिए मुआवजा देने की दिशा में भी सरकार काम करेगी।

सोनपुर के सामने अब अपनी ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक विकास की चुनौती है। यदि एयरपोर्ट, टाउनशिप, मंदिर विकास और व्यापारिक योजनाएं धरातल पर उतरती हैं तो यह क्षेत्र मेले के कुछ सप्ताह की रौनक से आगे बढ़कर सालों भर आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों का केंद्र बन सकता है।

 

Related Posts

विजय शर्मा ने सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन, मरीजों को मिल रही सुविधाएं देखीं

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन मरीजों से बातचीत कर जाना हालचाल, चिकित्सकों को बेहतर उपचार एवं…

हांसी-बरवाला हाईवे पर शुरू हुआ काम, गांवों में फोरलेन सड़क के साथ बनेंगे नाले

 हांसी गहरे गड्ढों, जलभराव और वाहनों के फंसने से परेशान हांसी-बरवाला रोड के यात्रियों को वर्षों बाद राहत की उम्मीद जगी है। नेशनल हाईवे-148बी पर सड़क निर्माण का काम शुरू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581