बस्तर में किसानों का घेराव आंदोलन, अतिवृष्टि से फसल नुकसान का मुआवजा मांगेंगे किसान

जगदलपुर.

बाढ़ और अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का दर्द अब किसान आंदोलन का बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। इंद्रावती और नारंगी नदी के उफान से प्रभावित किसानों ने मुआवजे, कर्जमाफी और स्थायी पुनर्वास की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने की तैयारी कर ली है।

शनिवार को जगदलपुर के धरमपुरा स्थित मुरिया सदन में आयोजित बैठक में किसानों ने आगे की रणनीति पर चर्चा की। किसान नेता पूरन सिंह कश्यप के मुताबिक 6 नवंबर को 400 से अधिक ट्रैक्टर और 300 से ज्यादा पिकअप वाहनों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव कर 10 सूत्रीय मांगें रखी गई थीं। लेकिन किसानों का आरोप है कि तय समय बीतने के बाद भी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। किसान बर्बाद फसल के एवज में 65 हजार 100 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा कृषि ऋण माफी, फसल बीमा राशि, मकान क्षति का मुआवजा और प्रभावित परिवारों के स्थायी पुनर्वास की मांग भी शामिल है।

किसानों के अनुसार गुनपुर, गारावंड और बोदरा सहित कई क्षेत्रों में हजारों एकड़ कृषि भूमि प्रभावित हुई है। अब 25 नवंबर को सातों ब्लॉकों के किसानों और जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई है। किसानों ने चेतावनी दी है कि मांगों का समाधान नहीं होने पर विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर शांतिपूर्ण आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी।

Related Posts

अगर दो सोसाइटियों में 50 साल से ज़्यादा पुराने और जर्जर हालत वाले मकानों में से कोई गिर जाता है तो कौन ज़िम्मेदार होगा?: डॉ. करण बारोट, प्रदेश संगठन मंत्री AAP

आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री और प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता डॉ. करण बारोट के नेतृत्व में ओधव ​​वार्ड के अध्यक्ष गौरव देसाई, निकोल विधानसभा प्रभारी जिगर कछड़िया,…

एयर प्यूरीफायर टावर, केनेल मशीन और दूसरी योजनाएं सिर्फ कागजों पर ही रह गई हैं, हवा की क्वालिटी और सेहत में सुधार नहीं हो रहा है: हिमांशु ठक्कर AAP

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु ठक्कर ने कहा कि सिर्फ मीटर स्मार्ट हुए हैं और लोगों की जेबें खाली हुई हैं, लेकिन स्मार्ट सिटी अहमदाबाद असल में स्मार्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581