आज रात से शुरू होगा कार्तिक पूर्णिमा स्नान, यमुनानगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

यमुना नगर.

श्रीकपालमोचन मेले में सोमवार (आज) रात 12 बजे कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु ऋणमोचन, कपालमोचन व सूरजकुंड तीनों सरोवरों में डुबकी लगाएंगे। इसके बाद दीपदान और मंदिरों, गुरुद्वारों सहित तीर्थस्थलों पर माथा टेकने का सिलसिला चलेगा।

गुरुद्वारा साहिब से गुरुबाणी व मंदिरों से जयकारे व कीर्तन गूंजेंगे। तीसरे दिन भी बसों, ट्रकों व निजी वाहनों से श्रद्धालुओं का आगमन जारी रहा। श्रद्धालुओं ने पंजभीखी के तीसरे स्नान के बाद दीपदान, दर्शन व खरीदारी की। काफी श्रद्धालु वापसी कर गए, वहीं बाकियों ने पूर्णिमा स्नान के लिए डेरा डाल लिया।

पंजाब से पहुंची संगत, कल होगी वापसी
मेले में ज्यादातर श्रद्धालु पंजाब के मालवा क्षेत्र से लुधियाना, बठिंडा, पटियाला, संगरूर, मोगा, फरीदकोट, मानसा, फाजिल्का, फिरोजपुर, मुक्तसर, बरनाला, दोआबा व माझा क्षेत्र सहित हरियाणा, हिमाचल, उत्तर प्रदेश व दिल्ली से श्रद्धालु मेले में पहुंचे हैं। पूर्णिमा स्नान के बाद मंगलवार (कल) सुबह अन्य प्रदेशों के श्रद्धालुओं की वापसी शुरू होगी, वहीं स्थानीय श्रद्धालु मेले में पहुंचने लगेंगे और रात तक स्नान, दीपदान व खरीदारी जारी रहेगी। भीड़ व वीआइपी कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस व प्रशासन अलर्ट है। एसपी कमलदीप गोयल ने मेले का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था जांची। सीसीटीवी व वाचटावरों से निगरानी के साथ पुलिस अधिकारियों सहित 6000 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

एसपी ने जांची सुरक्षा सीसीटीवी से निगरानी
भीड़ व वीआइपी कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस व प्रशासन अलर्ट है। एसपी कमलदीप गोयल ने मेले का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था जांची। सीसीटीवी व वाचटावरों से निगरानी के साथ पुलिस अधिकारियों सहित 6000 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

पहली बार ड्रोन से सजेगा आसमान
पूर्णिमा स्नान के दौरान पहली बार ड्रोन, लाइट व साउंड शो होगा। रंगीन एलईडी से सजे कंप्यूटर नियंत्रित ड्रोन आसमान में आकृतियां बनाएंगे। संगीत व रोशनी के जरिए गुरु नानक देव जी के जीवन व मानवता के संदेश को दर्शाया जाएगा। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी सोमवार को महिपाल ढांडा, गौरव गौतम, कृष्ण कुमार बेदी, सांसद नवीन जिंदल, विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण व अन्य अतिथियों के साथ पहुंचेंगे।

Related Posts

अगर दो सोसाइटियों में 50 साल से ज़्यादा पुराने और जर्जर हालत वाले मकानों में से कोई गिर जाता है तो कौन ज़िम्मेदार होगा?: डॉ. करण बारोट, प्रदेश संगठन मंत्री AAP

आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री और प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता डॉ. करण बारोट के नेतृत्व में ओधव ​​वार्ड के अध्यक्ष गौरव देसाई, निकोल विधानसभा प्रभारी जिगर कछड़िया,…

एयर प्यूरीफायर टावर, केनेल मशीन और दूसरी योजनाएं सिर्फ कागजों पर ही रह गई हैं, हवा की क्वालिटी और सेहत में सुधार नहीं हो रहा है: हिमांशु ठक्कर AAP

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु ठक्कर ने कहा कि सिर्फ मीटर स्मार्ट हुए हैं और लोगों की जेबें खाली हुई हैं, लेकिन स्मार्ट सिटी अहमदाबाद असल में स्मार्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581