हाईकोर्ट की जमीन पर कब्जे का खुलासा, अतिक्रमण देखकर जजों ने जताई हैरानी

नई दिल्ली
आम आदमी की जमीन हड़पने की खबर तो आपने अक्सर सुनी होगी, लेकिन क्या आपने यह कभी सुनी थी कि हाईकोर्ट की ही जमीन हड़प ली गई है। वह भी 5 हेक्टेयर से अधिक जमीन। यह मामला जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट की रायका स्थित जमीन है, जिसपर हाईकोर्ट परिसर का निर्माण होना है। खबर सामने आते ही हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया और इसे अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश जारी किया। साथ ही जम्मू के उपायुक्त मिंगा शेरपा से पूछा है कि जमीन के चारों ओर उचित बाड़ क्यों नहीं लगाई गई है।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के नए भवन के लिए रायका में लगभग 111 कनाल यानी कि 5.615 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। जमीन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया गया है।

हाईकोर्ट को सौंपी जा चुकी थी जमीन
जस्टिस रजनेश ओसवाल और जस्टिस मोहम्मद यूसुफ वानी की खंडपीठ ने एक पीआईएल पर सुनवाई करते हुए जम्मू पुलिस और प्रशासन को निर्देश जारी किया है। आपको बता दें कि अर्जुन गंडोत्रा ​​द्वारा यह जनहित याचिका दायर की गई थी। पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (न्यायिक) द्वारा सौंपी गई एक स्टेटस रिपोर्ट से पता चला है कि हाईकोर्ट की जम्मू विंग के निर्माण के लिए चिह्नित लगभग 111 कनाल भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इस जमीन का कब्जा पहले ही हाईकोर्ट को सौंपा जा चुका था।

आपको बता दें कि रबी 2026 की खसरा गिरदावरी में यह जमीन विधि, न्याय और संसदीय कार्य विभाग, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के कब्जे में दिखाई गई है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील सेठी ने कहा कि कोर्ट परिसर के लिए चिह्नित इस जमीन को ठीक ढंग से सुरक्षित नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि जमीन का 100 मीटर से अधिक हिस्सा बिना कंटीले तारों की बाड़ के है, जिससे वहां अतिक्रमण होने का खतरा बना हुआ है।

स्टेटस रिपोर्ट और दलीलों को सुनते हुए पीठ ने जम्मू के SSP को निर्देश दिया कि चिह्नित जमीन पर सुरक्षा चौकी स्थापित करें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वहां कोई अतिक्रमण न हो। पीठ ने जम्मू के उपायुक्त (DC) को भी निर्देश दिया कि वे अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हों और बाड़ न होने के मामले पर स्पष्टीकरण दें।

Related Posts

विदर्भ में शिवसेना का मिशन विस्तार तेज, नागपुर की छह विधानसभा सीटों पर नियुक्त किए शहर प्रमुख

नई दिल्ली महाराष्ट्र की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पारंपरिक गढ़ माने जाने वाले विदर्भ क्षेत्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना…

पीएम मोदी की सलाह से ज्वेलरी कारोबारियों को मिला बड़ा फायदा, सोना महंगा खरीदने से बचने का दावा

नई दिल्ली  चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आभार जताया है। सीटीआई ने कहा है कि सोने की खरीददारी को लेकर प्रधानमंत्री की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581