पार्क में हिंदू कपल के साथ मारपीट, आपत्ति जताने पर युवकों ने डंडों से पीटा

 मुंबई

मुंबई में एक चौंकाने वाले मामले में एक कपल पर एक गुट ने हमला बोल दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब कपल पब्लिक पार्क में तस्वीरें ले रहा था। यह पार्क कुर्ला में फीनिक्स मॉल के करीब है। बताया जाता है कि हमला करने वाले 8 से 10 साल के लड़के थे। 20 नवंबर को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि जब यह कपल पार्क में फोटो ले रहे थे, तो इन लड़कों ने उनके ऊपर गलत टिप्पणियां की। जब लड़के और लड़की ने इसको लेकर आपत्ति जताई तो लड़कों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। वीडियो में नजर आ रहा है कि यह सभी हाथ में डंडा लेकर उन्हें मार रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कपल का पीछा भी किया। वहीं, मामले में भाजपा ने कीरीट सोमैया ने कहा है कि मार खाने वाला कपल हिंदू था और हमलावर लड़के मुस्लिम समुदाय के हैं।

हिरासत में लिए गए आरोपी
पुलिस ने इस मामले में आठ लड़कों को हिरासत में लिया है। इन सभी की उम्र 8 से 10 साल के बीच बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया था। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़कों का ग्रुप कपल पर डंडों से हमला बोल रहा है। इसके अलावा, सीढ़ियों पर उन्होंने कपल का पीछा भी किया। कपल द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। डीसीपी गणेश शिंदे ने बताया कि कानूनी कार्रवाई के लिए कपल को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।

चेहरे पर घूंसा और लात
वीडियो में नजर आ रहा है कि डंडों से पीटने के अलावा, लड़कों ने पुरुष साथी के चेहरे पर घूंसा मारा। साथ ही उसे पीछे से लात भी मारी गई। भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने वीडियो में नजर आ रहे कपल की पहचान हिंदू के रूप में की है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी आरोपी मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। शनिवार को एक्स पर पोस्ट में सोमैया ने लिखा कि युवा हिंदू दोस्तों, मुस्लिम समुदाय के लड़कों ने घाटकोपर में फीनिक्स मॉल के करीब हमला बोला। एफआईआर का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा कि पांच लड़कों के माता-पिता के पास नोटिस भेज दी गई है। साथ ही उन्होंने इलाके में जाने की भी बात कही है।

पार्क में पहुंच गया बजरंग दल
शिव सेना (यूबीटी) के नेता इंतेखाब फारुकी ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की। बजरंग दल के कार्यकर्ता बगीचे में पहुंच गए और इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पार्क के चौकीदार की कड़ी आलोचना की और सवाल उठाया कि अगर पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती तो परिसर को खुला रखने का क्या मकसद है। समूह के सदस्यों ने यह भी चेतावनी दी कि पार्क चलाने वाली बीएमसी अगर आने वाले दिनों में सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर नहीं करती है, तो वे खुद ही मामला सुलझाएंगे।

Related Posts

परिसीमन बिल पर विशेष बैठक का इंतजार, संसद का मानसून सत्र अब तक जारी

नई दिल्ली  संसद के दोनों सदनों की बैठक 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी, लेकिन शनिवार सुबह तक न तो लोकसभा और न ही राज्यसभा…

क्या रिश्तेदारों में शादी करना होगा मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर केंद्र से मांगा जवाब

नई दिल्ली नजदीकी खून के रिश्ते में शादी करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने करीबी रिश्ते में शादी करने को लेकर चिंता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581