एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का दूसरा मुकाबला आज, दक्षिण कोरिया को हराने उतरेगी टीम इंडिया

भोपाल
 भारतीय टीम की निगाहें शनिवार को दक्षिण कोरिया के विरुद्ध महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हाकी टूर्नामेंट के अपने दूसरे राउंड रॉबिन मुकाबले में जीत की लय जारी रखते हुए महाद्वीप में अपना दबदबा बरकरार रखने पर लगी होंगी।

गत चैंपियन और तीन बार खिताब जीत चुकी भारतीय टीम ने गुरुवार को छह टीमों के इस टूर्नामेंट में मलेशिया को 4-1 से हराकर शानदार शुरुआत की।

भारत ने 2016, 2023 और 2024 में इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। भारत और तीन बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे सफल टीमें हैं।

सलीमा टेटे पर होगी निगाहें
कप्तान सलीमा टेटे की अगुआई और मुख्य कोच शार्ड मारिन के मार्गदर्शन में भारतीय टीम 2026 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद इस टूर्नामेंट में उतरी है जिससे उसने लॉस एंजिलिस 2028 ओलिंपिक के लिए भी अपनी जगह पक्की की थी।

मारिन और उनकी टीम इस टूर्नामेंट का इस्तेमाल टीम में नए खिलाड़ियों को मौका देने और बेंच स्ट्रेंथ मजबूत करने के लिए कर रहे हैं। इसी रणनीति के तहत अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया और डिफेंडर इशिका चौधरी को आराम दिया गया है जबकि गोलकीपर बीचू देवी और बंसारी सोलंकी को रोटेट किया जा रहा है।

भारतीय टीम ने मलेशिया के विरुद्ध पहले मुकाबले में एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की थी। जूनियर स्तर से आगे बढ़कर सीनियर टीम में जगह बनाने वाली डिफेंडर पूजा साहू ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।

Related Posts

काशी में जुटेंगे देशभर के धुरंधर शतरंज खिलाड़ी, 500 से अधिक प्रतिभागियों के बीच होगा शह-मात का मुकाबला

 वाराणसी देश के दिग्गज शतरंज खिलाड़ियों की चाल और रणनीति का मुकाबला 29 नवंबर से काशी में देखने को मिलेगा। बाबतपुर स्थित सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल परिसर में नौ दिसंबर…

मुंबई से पंजाब पहुंचे हार्दिक पंड्या, अर्शदीप के बदले हुए ट्रेड पर रिकी पोंटिंग ने खोले टीम के प्लान

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है. मुंबई इंडियंस (MI) से ट्रेड होकर आए हार्दिक पंड्या को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581