Peru में जोरदार भूकंप से हिली राजधानी लीमा, संसद भवन खाली कराए जाने से मचा हड़कंप

लीमा 
धरती अचानक कांपी और देखते ही देखते लोगों के बीच डर फैल गया. पेरू में शुक्रवार को 6.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने राजधानी लीमा समेत मध्य इलाके को हिला दिया. झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. संसद भवन तक में अफरा-तफरी मच गई और सांसदों को सदन खाली करना पड़ा. हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली है. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई. पेरू के जियोफिजिकल इंस्टीट्यूट ने बताया कि इसका केंद्र एंडीज पर्वतीय इलाके के जुनिन क्षेत्र में था. भूकंप जमीन से करीब 129 किलोमीटर की गहराई में आया. इसका असर राजधानी लीमा तक महसूस किया गया, जो भूकंप के केंद्र से काफी दूर है। 

संसद भवन से भागे सांसद
भूकंप के दौरान लीमा में लोग घरों और इमारतों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों की ओर भागे. टीवी फुटेज में सांसदों को संसद भवन से बाहर निकलते हुए देखा गया. अचानक आए झटकों ने सरकारी इमारतों में भी हलचल पैदा कर दी. जुनिन राज्य के स्थानीय काउंसिल सदस्य विसेंटे क्विस्पे ने स्थानीय टीवी चैनल RPP को बताया कि फिलहाल प्रशासन को किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. उनके मुताबिक, इस इलाके में पहली बार इतनी तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया है। 

तांबे की बड़ी खदानों वाला इलाका है जुनिन
जुनिन क्षेत्र सिर्फ अपनी भौगोलिक स्थिति के लिए ही नहीं, बल्कि खनन के लिए भी अहम है. यहां तांबे की कई बड़ी खदानें हैं. इनमें टोरोमोचो खदान भी शामिल है, जो पेरू की सबसे बड़ी तांबा खदानों में से एक है. पेरू की अर्थव्यवस्था में खनन की बड़ी भूमिका है. पेरू दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तांबा उत्पादक है. ऐसे में भूकंप के बाद खदानों और आसपास के इलाकों की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है. हालांकि, फिलहाल खदानों को हुए किसी नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। 

 

Related Posts

FBI Hacked: अमेरिकी जांच एजेंसी के डेटाबेस में सेंध, हैकर्स ने फिर मचाई हलचल

वाशिंगटन अमेरिका की सबसे बड़ी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) एक बार फिर से साइबर हैकर्स के निशाने पर आ गई. हैकर्स ने इस बार नेशनल क्राइम इंफोर्मेशन…

ईरान पर हमले को लेकर ट्रंप और नेतन्याहू के बीच बढ़ा दबाव, नए साल से पहले मिडिल ईस्ट में तनाव तेज

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान पर सैन्य कार्रवाई को लेकर नए साल की शुरुआत के बाद ही फैसला करेंगे. उन्होंने साफ किया कि फिलहाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581