मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय यंग थिंकर्स कन्फ्लुअंस-2026 का शुभारंभ किया

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को ग्वालियर में यंग थिंकर्स कन्फ्लुअंस-2026 समारोह में युवाओं से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने यंग थिंकर्स एवं सुधिजनों को देवोत्थान एकादशी (तुलसी विवाह) की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से श्रीहरि विष्णु योगनिद्रा से जाग गए हैं। युवा ही देश और समाज में परिवर्तन लाते हैं। यह समय सबके जागने और समाज को जगाने का भी है। देवोत्थान एकादशी पर हम सभी नए विचारों, नए संकल्पों के साथ जागृत हों। हमें अपने भविष्य की चुनौतियों से मुकाबले के लिए भी तैयार होना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दौर में भारत विश्व का सबसे युवा देश है और यह हमारी पूंजी भी है, लेकिन युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति फोकस्ड होने और प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलने के लिए खुद को योग्य बनाना होगा। इसके लिए युवाओं को सही दिशा दिखाने की आवश्यकता है। यंग थिंकर्स कन्फ्लुअंस-2026 का उद्देश्य भी यही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तीन दिवसीय आयोजन में भारतीय ज्ञान परम्परा, दर्शन सहित 300 से अधिक विषयों पर वैचारिक मंथन होगा। उन्होंने कहा कि भारत ही दुनिया में एकमात्र देश है, जो हर तरह के विचारों और धारणाओं का स्वागत करता है। यहां विचारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और यह हमारी खूबी भी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीन दिवसीय 'थिंकर्स कॉन्फ्लुएंस-2026' की सराहना करते हुए कहा कि देश भर से पंजीयन और चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए 300 युवाओं के विचारों का यह संकलन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को सिद्ध करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर के लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान में तीन दिवसीय यंग थिंकर्स कन्फ्लुअंस- 2026 के आठवें संस्करण का शुभारंभ किया। इस तीन दिवसीय आयोजन में देश के 26 राज्यों से चयनित लगभग 350 युवा विद्वान, अचीवर्स, कलाकार और लेखक भाग ले रहे हैं। समारोह में मुख्यमंत्री ने लेखक श्रीकृष्ण श्रीवास्तव द्वारा लिखित 'अल्लामा इक़बाल के दो चेहरे' नामक पुस्तक का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम प्रदेश के युवाओं की असीम ऊर्जा, योग्यता, उनके कौशल, हुनर, नवाचारी सोच और उनकी कार्य दक्षता का उपयोग मध्यप्रदेश के विकास में करने के लिए युवाओं को हरसंभव अवसर उपलब्ध कराएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अगले वर्ष को युवा वर्ष घोषित किया है। युवाओं के कल्याण के लिए हमारी सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। युवा वर्ष में हम योजनाबद्ध रूप से अपने प्रयासों को और भी गति देंगे।

भारतीय संस्कृति का प्रभाव संयुक्त राष्ट्र के निर्णयों पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी और दाता बंदीछोड़ की नगरी है। यहां की मिट्टी हमेशा विचारशीलता से समृद्ध रही है। ग्वालियर ने पूरे देश को दिशा दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर विदेशी आक्रांताओं ने कई बार आक्रमण किया, लेकिन यह मंदिर आज भी अपने सम्पूर्ण वैभव के साथ खड़ा है। समंदर किनारे सनातन संस्कृति की ध्वजा शान से लहरा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की विविधताओं से परिपूर्ण संस्कृति में वसुधैब कुटुम्बकम का भाव है। हमारी संस्कति सबको जोड़ती है। यही कारण है कि भारतीय संस्कृति का प्रभाव संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयों पर भी प्राय: दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता देना भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रभाव का सबसे बड़ा उदाहरण है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने प्राचीन कालगणना के आधार पर वैदिक घड़ी विकसित की है, जो आगामी सिंहस्थ महाकुंभ में श्रद्धालुओं को वैदिक रूप से समय बताएगी। उन्होंने कहा कि हमारी काल गणना में 27 नक्षत्र हैं, जो एक वर्ष में 4 बार आते हैं। उज्जैन में सम्राट विक्रमादित्य का शासनकाल हो या अलग-अलग क्षेत्रों के शासनकर्ता हों, सभी ने सिक्कों का निर्माण कराया और इन सिक्कों पर अपने राज्य की विशिष्ट पहचान साफ नजर आती थी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देवालय, आस्था के अलावा स्थापत्य और शिल्प कला के अद्भुत उदाहरण हैं, इनमें केवल गर्भगृह में भगवान की मूर्ति ही नहीं, पूरे परिसर में पुस्तकालय, अन्नक्षेत्र, जलाशय, रंगमंच के लिए सभागार, अतिथि गृह, पौधे तैयार करने के लिए नर्सरी जैसी अनेक सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। कंबोडिया का अंकोरवाट मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक परिसर होने के साथ ही एक अद्भुत विश्व धरोहर है। उन्होंने कहा कि नवग्रह में सूर्य प्रकाश और ऊर्जा का स्त्रोत है, जो सृष्टि को आगे बढ़ाता है। उसी प्रकार सनातन संस्कृति में संत-महात्मा अपने वस्त्रों के अग्नि समान रंग से मानव समाज को ज्ञान का प्रकाश देते हैं। जैसा हमारे पिंड में है, वही ब्रह्मांड में है। इसीलिए हम विज्ञान के साथ-साथ प्राकृतिक रूप से सृष्टि के संचालन में भी विश्वास रखते हैं। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को यंग थिंकर्स के लिए इस तरह के फोरम उपलब्ध कराने के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदर्शनी व पुस्तक मेले का किया उदघाटन, ज्ञानवर्धक पुस्तकें भी खरीदीं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'थिंकर्स कॉन्फ्लुएंस-2026' आयोजन स्थल पर मंदिर स्थापत्य, बंगाल नरसंहार और भारतीय विचारकों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का उदघाटन किया। साथ ही पुस्तक मेला का भी शुभारंभ किया। उन्होंने पुस्तक मेले में विभिन्न प्रकाशकों के स्टॉलों पर पहुँचकर पुस्तकें देखीं। साथ ही ज्ञानवर्धक पुस्तकें खरीदीं।

 

Related Posts

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

चंडीगढ़  पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच गठबंधन की चर्चाएं जारी हैं। अब तक दोनों दलों ने इसकी औपचारिक घोषणा नहीं…

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित व आत्मनिर्भर भारत का आधार बनेंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षण केंद्रों के टॉपर्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581