झारखंड में पारंपरिक कला से जुड़ेंगे स्कूली विद्यार्थी, विज्ञान-गणित भी शिल्प के जरिए समझेंगे बच्चे

मेदिनीनगर (पलामू)
सरकारी स्कूलों में अब बच्चे किताबी ज्ञान के साथ बुनाई, बढ़ईगिरी और पारंपरिक शिल्पकारी का हुनर भी सीखेंगे। इसके लिए स्थानीय बुनकर, बढ़ई, चित्रकार और नृत्य प्रशिक्षकों को समुदाय शिक्षक के रूप में विद्यालयों से जोड़ा जा रहा है।

ये कारीगर बैगलेस डे पर विद्यार्थियों को पारंपरिक कला और कौशल का व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे। इसका उद्देश्य बच्चों को स्थानीय संस्कृति और विरासत से जोड़ने के साथ उनमें हुनर आधारित शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करना है।

इंडियन नॉलेज सिस्टम (आईकेएस) के तहत शुरू की गई इस पहल में झारखंड की पारंपरिक सोहराय पेंटिंग, बांस शिल्प और मिट्टी के बर्तन बनाने जैसी कलाओं को स्कूली शिक्षा का हिस्सा बनाया जा रहा है। बैगलेस डे पर बच्चे नियमित पढ़ाई से अलग रचनात्मक और अनुभव आधारित गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इससे उन्हें स्थानीय कला और परंपराओं को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।

शिल्प के जरिए समझेंगे विज्ञान और गणित
इस शिक्षण पद्धति की खासियत यह है कि पारंपरिक कला और स्थानीय शिल्प को विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों से भी जोड़ा जा रहा है। कारीगरी के उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को विषयों की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। इससे कठिन अवधारणाओं को समझना आसान होगा। साथ ही स्थानीय कारीगरों के अनुभव और पारंपरिक हुनर को भी पहचान और सम्मान मिलेगा।

इको-क्लब से सीखेंगे पर्यावरण संरक्षण का पाठ
विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण की समझ विकसित करने के लिए विद्यालयों के इको-क्लब को भी सक्रिय किया गया है। इसके माध्यम से बच्चों को प्राकृतिक रंगों के इस्तेमाल, संसाधनों के सदुपयोग और शून्य अपशिष्ट (जीरो वेस्ट) की अवधारणा से अवगत कराया जाएगा। बच्चों को पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

विद्यालयों में किताबी ज्ञान के साथ स्थानीय कला, संस्कृति और पारंपरिक हुनर से बच्चों को जोड़ना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। बैगलेस डे पर स्थानीय कारीगरों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे बच्चों में रचनात्मकता, कौशल विकास और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना विकसित होगी।- अंबुजा पांडेय, एडीपीओ, समग्र शिक्षा परियोजना, पलामू।

 

Related Posts

अमर शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

पुलिस लाइन बालाघाट स्थित शहीद स्मारक में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस एवं नेतृत्व क्षमता की मिसाल…

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश, सामूहिक विवाह समारोह में हुए शामिल

जयपुर/भरतपुर  राज्यपाल  हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र में बॉकाली मोड़ स्थित मां केला देवी स्टोन क्रेशर परिसर में आयोजित 116 बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581