BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, 72वीं प्रारंभिक परीक्षा 17 जनवरी 2027 को संभावित

पटना
 बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शुक्रवार को विभिन्न भर्तियों का अपडेट परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया, जिसमें सभी तिथियां संभावित हैं।

कैलेंडर के अनुसार इंजीनियरिंग, पालीटेक्निक, आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक काॅलेजों तथा अग्निशमन सेवा समेत कई विशेषज्ञ पदों की भर्ती प्रक्रिया केवल एक चरण यानी इंटरव्यू (साक्षात्कार) से पूरी की जाएगी।

72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (1,189 पद) 17 जनवरी 2027 को संभावित है, जबकि शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई 4.0) के 33,320 पदों को एक चरण में रखा गया है।

कई परीक्षाओं के परिणाम घोषित
71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा (1,298 पद) का परिणाम 6 नवंबर 2026 को जारी हो चुका है। 19 नवंबर को अभियोजन पदाधिकारी (300 पद) और राजस्व विभाग के शोध पदाधिकारी (3 पद) की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम प्रकाशित किया गया।

जिला खेल पदाधिकारी (33 पद) का लिखित परिणाम 4 नवंबर और सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक (17 पद) का परिणाम 30 अक्टूबर को घोषित किया जा चुका है

कानूनी अड़चन व स्थगित भर्तियां
सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (935 पद) के विज्ञापन का प्रारूप सहमति के लिए विभाग को भेजा गया है। विशेष शिक्षक (7,279 पद) के मामले में विभाग से पत्राचार जारी है।

सहायक नगर निवेशक (35 पद), सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी (60 पद) और सहायक नगर नियोजन पर्यवेक्षक (36 पद) की परीक्षा दो चरणों में कराने पर पत्राचार चल रहा है।

33वीं बिहार न्यायिक सेवा (173 पद) में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में विभाग से नए दिशा-निर्देश का इंतजार है, जबकि सहायक अभियंता (1,024 पद) का परिणाम हाईकोर्ट के से रुका है।

सहायक राजस्व एवं लेखा पदाधिकारी (285 पद) व सहायक शहरी कल्याण एवं निबंधन पदाधिकारी (285 पद) की भर्ती विभाग ने स्थगित कर दी है।

इन पदों पर केवल इंटरव्यू से होगा चयन
कैलेंडर के अनुसार एकल चरण (केवल इंटरव्यू) श्रेणी की भर्तियों की तिथि अभी तय होनी है। इस श्रेणी में बिहार अग्निशमन सेवा के अपर निदेशक सह सहायक राज्य अग्निशमन पदाधिकारी (4 पद) और उप निदेशक (14 पद) के दस्तावेजों का सत्यापन आयोग द्वारा पूरा कर लिया गया है।

वहीं, सरकारी इंजीनियरिंग काॅलेजों में सह-प्राध्यापक (539 पद) व प्राचार्य (25 पद), पालीटेक्निक प्राचार्य (26 पद) तथा मुजफ्फरपुर के होम्योपैथिक काॅलेज में सहायक प्राध्यापक (18 पद) के दस्तावेज सत्यापन का कार्य विभागीय विशेषज्ञों द्वारा जारी है।

इसके साथ ही पटना व बेगूसराय के आयुर्वेदिक कालेजों में सहायक प्राध्यापक (88 पद), तिब्बी कालेज पटना में सहायक प्राध्यापक (15 पद), फैक्ट्री इंस्पेक्टर (17 पद) और बायलर इंस्पेक्टर (5 पद) का दस्तावेज सत्यापन भी चल रहा है।

विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग में विभागाध्यक्ष (205 पद) का सत्यापन प्रक्रियाधीन है, जबकि शून्य आवेदन आने के कारण इसके नौ विज्ञापन विभाग को लौटा दिए गए हैं

सहायक राज्य फोरेंसिक पदाधिकारी (6 पद) के इंटरव्यू की तिथि अभी तय नहीं हुई है, जबकि मेडिकल कालेजों में सहायक प्राध्यापक के 1,711 पदों की अधियाचना विभाग ने वापस ले ली है।

Related Posts

देव दीपावली पर 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग से विश्व को सनातन संस्कृति की गाथा सुनाएगी काशी

वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार काशी की सनातन परंपरा और धार्मिक विरासत को आधुनिक तकनीक के माध्यम से वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी कर रही है।…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत में गरीबी में आई कमी को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581