पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पटियाला.

पटियाला-संगरूर-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाखड़ा नहर के ऊपर बना स्टील पुल गिरने की घटना के बाद पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र सरकार से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक संरचनात्मक सुरक्षा ऑडिट करवाने की मांग की है।

उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी को पत्र लिखकर पुलों की नियमित जांच, समय पर मरम्मत और आवश्यक रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की अपील की है।

पुलों का रखरखाव बेहदर जरूरी: हरभजन सिंह
हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 19 नवंबर को पटियाला-संगरूर-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-07) पर भाखड़ा नहर के ऊपर बने स्टील पुल के गिरने की घटना का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने में पुलों की अहम भूमिका है।

सप्लाई बहाल रखने के लिए कार्रवाई तेज
पटियाला बाईपास पर एनएच-7 स्थित भाखड़ा मेन लाइन नहर पर बना स्टील ट्रस पुल ढहने के बाद जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने और नहर में पानी की सप्लाई बहाल रखने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। डिप्टी कमिश्नर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरपर्सन हिमांशु जैन ने इस संबंध में आदेश जारी कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। आदेश के अनुसार पुल का मलबा नहर में गिरने के चलते जनसुरक्षा, यातायात के सुचारू संचालन और नहर की सप्लाई बहाल रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

घटना स्थल को बैरिकेडिंग करवाया जाएगा
डीसी की ओर से जारी आदेश में पटियाला के एसएसपी को घटनास्थल पर बैरिकेडिंग करवाने और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जिला लोक संपर्क अधिकारी को पुल बंद होने और वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्तों की जानकारी देते हुए सार्वजनिक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करने को कहा गया है।

Related Posts

आर्केस्ट्रा की आड़ में लड़कियों को बनाया बंधक, भोजपुर में नाबालिग समेत 10 मुक्त; दो महिला संचालक गिरफ्तार

आरा  बिहार के भोजपुर में रोजगार देने के नाम पर बालिग और नाबालिग लड़कियों से जबरन नर्तकी का काम कराये जाने का मामला सामने आया है। ऑपरेशन नया सवेरा 3.0…

CG Nursing Counselling: नर्सिंग की खाली सीटों पर एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, जानें काउंसिलिंग का शेड्यूल

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों (Nursing Course) की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु दूसरे और तीसरे (मॉप-अप राउन्ड) चरण की काउंसिलिंग संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है। राज्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581