राजस्थान के बॉर्डर इलाकों में तीसरी आंख की नजर, रात में भी पढ़ सकेंगे वाहनों की नंबर प्लेट

 श्रीगंगानगर
 पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में मादक पदार्थों और हथियारों की खेप गिराने की लगातार बढ़ती घटनाओं ने श्रीगंगानगर जिले के सीमावर्ती इलाकों को सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील बना दिया है। सीमा पार से आने वाली खेप को उठाकर आगे पहुंचाने वाले तस्करों और उनके मंसूबों पर अब लगाम लगेगी। बॉर्डर एरिया के चप्पे-चप्पे पर तीसरी आंख का पहरा बैठाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री थार योजना के तहत जिले में 43 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए जगहों का चयन और सर्वे पूरा कर लिया गया है। पूरी परियोजना पर करीब 2.37 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह काम पहले पुलिस को करवाना था, लेकिन अब जिला परिषद को इस कार्य के लिए कार्यकारी एजेंसी बनाया गया है।

खेप उठाने वाले आएंगे पकड़ में
सीसीटीवी कैमरे लगाने की इस योजना का मकसद केवल सीमा क्षेत्र की सामान्य निगरानी करना नहीं, बल्कि पाकिस्तान से ड्रोन के रास्ते गिराई जाने वाली मादक पदार्थों और हथियारों की खेप उठाने वाले स्थानीय नेटवर्क की गतिविधियों पर नजर रखना भी है। कैमरों के स्थानों का चयन इसी रणनीति को ध्यान में रखकर किया गया है, ताकि खेप उठाने के लिए आने-जाने वाले तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

तस्कर गश्ती दलों और पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन प्रमुख मार्गों पर कैमरे लगने के बाद उनकी गतिविधियों का डिजिटल रिकॉर्ड पुलिस के पास उपलब्ध रहेगा। किसी घटना के बाद संदिग्ध तस्करों की गिरफ्तारी और उनके जरिए पूरे नेटवर्क तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

अंधेरे में भी पढ़ सकेंगे नंबर प्लेट
इस निगरानी तंत्र की खासियत कैमरों की उच्च क्षमता होगी। कुछ कैमरे इतने हाई पावर के होंगे कि रात के अंधेरे में भी वाहनों की नंबर प्लेट तक की तस्वीर कैद कर कंट्रोल रूम तक पहुंचा सकेंगे। इससे रात के समय तस्करी की गतिविधियों को अंजाम देने वाले वाहनों की पहचान में मदद मिलेगी।

सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशे और हथियार भेजने की चुनौती से जूझ रही श्रीगंगानगर पुलिस के लिए यह व्यवस्था महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। खासकर उन स्थानीय तस्करों की पहचान में, जो सीमा पार बैठे तस्करी नेटवर्क के निर्देश पर खेप उठाने और उसे आगे पहुंचाने का काम करते हैं।

पांच थानों में बनेंगे कंट्रोल रूम
बॉर्डर एरिया में लगाए जाने वाले कैमरों की निगरानी के लिए पांच थानों में कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। इनमें हिंदुमलकोट, रायसिंहनगर, श्रीकरणपुर, अनूपगढ़ और घड़साना थाना शामिल हैं। इन कंट्रोल रूम में नियुक्त पुलिसकर्मी अपने-अपने इलाके में लगे कैमरों की लाइव तस्वीरें टीवी स्क्रीन पर देख सकेंगे। किसी गाड़ी या व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध नजर आने पर संबंधित पुलिस टीम को तत्काल सतर्क कर कार्रवाई के लिए रवाना किया जा सकेगा। इससे घटना के बाद सुराग तलाशने के बजाय संदिग्ध गतिविधि के दौरान ही पुलिस को सक्रिय होने का अवसर मिलेगा।

अधिकारी का कहना है
बॉर्डर एरिया में संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर काम चल रहा है। पहले जिस एजेंसी को यह काम देना था, उसकी लागत ज्यादा होने के कारण एजेंसी बदलने के लिए लिखा है। नई एजेंसी की सहमति मिलने पर काम शुरू करवा दिया जाएगा।
-अभिषेक जैन, सीईओ, जिला परिषद, श्रीगंगानगर

Related Posts

आर्केस्ट्रा की आड़ में लड़कियों को बनाया बंधक, भोजपुर में नाबालिग समेत 10 मुक्त; दो महिला संचालक गिरफ्तार

आरा  बिहार के भोजपुर में रोजगार देने के नाम पर बालिग और नाबालिग लड़कियों से जबरन नर्तकी का काम कराये जाने का मामला सामने आया है। ऑपरेशन नया सवेरा 3.0…

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पटियाला. पटियाला-संगरूर-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाखड़ा नहर के ऊपर बना स्टील पुल गिरने की घटना के बाद पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र सरकार से पंजाब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581