MP Weather Update: करौंदी में 7.2°C पहुंचा तापमान, मध्य प्रदेश में 3 दिन बारिश का अलर्ट

भोपाल
 मध्य प्रदेश में सर्दी का असर अब तेज होने लगा है। रात के तापमान में लगातार गिरावट के चलते प्रदेश के कई शहरों में ठिठुरन बढ़ गई है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, भोपाल और जबलपुर समेत सात शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

मौसम में आ रहे इस बदलाव के पीछे पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी को प्रमुख वजह माना जा रहा है। उत्तर दिशा से आ रही सर्द हवाओं ने प्रदेश में रात की ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल तापमान में गिरावट और ठंड का सिलसिला जारी रह सकता है।

पचमढ़ी से ज्यादा ठंडे हुए भोपाल और जबलपुर
प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके मुकाबले भोपाल और जबलपुर में रातें ज्यादा ठंडी रहीं और तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ।

अन्य शहरों की बात करें तो दमोह और खजुराहो में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, मलाजखंड में 10.1, रायसेन में 10.5, दतिया में 10.8, मंडला में 11, नौगांव में 11.2, ग्वालियर में 11.5, सतना में 11.7 और सागर में 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा छिंदवाड़ा, गुना, श्योपुर, सीधी, धार, उज्जैन, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, इंदौर, सिवनी और बैतूल में भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा।

बंगाल की खाड़ी के तूफान से बदलेगा मौसम
एक ओर प्रदेश में ठंड बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'अकवान' का असर मध्यप्रदेश के मौसम पर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 से 22 नवंबर के बीच प्रदेश के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

हालांकि, चक्रवाती तूफान के कमजोर पड़ने के कारण भारी बारिश की संभावना कम है। कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

3 दिनों तक बारिश का अलर्ट
इसके साथ ही 21 नवंबर को रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और मंडला में अकवान का असर बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है। इन जिलों में चक्रवात के चलते 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया गया है। इधर 22 नवंबर को सीधी, रीवा, सिंगरौली, मऊगंज, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और उमरिया में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से गिरा MP में पारा
मध्य प्रदेश में ठंड को लेकर भोपाल मौसम केंद्र का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के चलते प्रदेश में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। पहाड़ी राज्यों से आ रही ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश के रात के तापमान में गिरावट आ रही है। प्रदेश के 7 इलाकों में पारा 10 डिग्री से भी नीचे पहुंच चुका है। कटनी का करौंदी प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि शहडोल के कल्याणपुर में पारा 8 डिग्री पर पहुंच गया है।

तीन दिन आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अकवान' के असर से 20 से 22 नवंबर तक प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम बदलेगा। हालांकि, तूफान कमजोर होने के कारण भारी बारिश की आशंका नहीं है।

20 नवंबर को मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट में बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

21 नवंबर को रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और मंडला में आंधी-बारिश की संभावना है। 22 नवंबर को रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में बारिश हो सकती है।

20 से 22 नवंबर तक इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 नवंबर को मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट में बारिश हो सकती है। 21 नवंबर को रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और मंडला में आंधी-बारिश की संभावना है। वहीं, 22 नवंबर को रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में मौसम बिगड़ सकता है।

फिलहाल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंड का दौर जारी रहने के आसार हैं। ऐसे में अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल सकते हैं।

Related Posts

Metro Project: ब्लू लाइन के रास्ते में आए 340 निर्माण, घर-दुकानों पर मंडराया विस्थापन का संकट

भोपाल  भोपाल में मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट की ब्लू लाइन (Bhopal Metro Blue Line) जहांगीराबाद में सबसे बड़ा झटका देने जा रही है। जहांगीराबाद बाजार और रहवासी क्षेत्र में एक किमी…

देशभर में सोना लूट की वारदातों से जुड़ा वैशाली गैंग, बेतिया लूटकांड में मास्टरमाइंड समेत 5 अपराधियों की तलाश जारी

हाजीपुर/महनार बेतिया के सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में दिनदहाड़े हुई करीब 35 करोड़ रुपये के गहने की लूट के तार वैशाली से जुड़ गए हैं। बेतिया के चर्चित सोना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581