MP के सरकारी अस्पतालों में डिजिटल व्यवस्था की तैयारी, पेपरलेस सिस्टम में 6 महीने की देरी

भोपाल
 उप स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर मेडिकल कालेजों तक प्रदेश के सभी शासकीय अस्पतालों में मरीजों के पंजीयन, उपचार, जांच और दवाओं का रिकार्ड डिजिटल करने की योजना में लगभग छह महीने की देरी हो सकती है।

दरअसल, हास्पिटल मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम (एचएमआइएस) को एक नवंबर से पूरी तरह लागू करने की तैयारी थी, लेकिन अभी तक तकनीकी और संसाधन संबंधी तैयारियां ही पूरी नहीं हो पाईं।

फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन को भी मिलेंगे टैबलेट
इस योजना के तहत डाक्टरों के साथ नर्सिंग आफिसर, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन को भी टैबलेट दिए जाएंगे। मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कारपोरेशन के माध्यम से लगभग एक लाख टैबलेट खरीदे जाने हैं। इनमें अलग-अलग माड्यूल के साफ्टवेयर इंस्टाल होंगे, जिन पर पंजीयन, जांच, दवा वितरण और इलाज की जानकारी दर्ज की जाएगी। राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम एचएमआइएस तैयार कर रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

कुछ अस्पतालों में काम शुरू, पर व्यवस्था अभी पेपरलेस नहीं
कुछ शासकीय अस्पतालों में एचएमआइएस के तहत काम हो रहा है, लेकिन व्यवस्था अभी पूरी तरह पेपरलेस नहीं है। उपमुख्यमंत्री (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग) राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि योजना की नियमित समीक्षा की जा रही है। सभी राज्यों के माडल देखने के बाद उनके नवाचारों को शामिल कर प्रदेश में आदर्श एचएमआइएस लागू किया जाएगा।

एचएमआइएस लागू होने से ये होंगे लाभ
मरीजों का पंजीयन आनलाइन होगा और डाक्टर की पर्ची मोबाइल पर मिल सकेगी। मरीज के पुराने इलाज, जांच और दवाओं की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। डाक्टर की जांच संबंधी सूचना लैब पहुंचेगी और रिपोर्ट डिजिटल रूप से मिलेगी।

अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता और वितरण के साथ स्टाक का रिकार्ड अपडेट होगा। अधिकारियों को मरीजों की संख्या, उपलब्ध बेड, दवाओं के स्टाक और जांचों की जानकारी ऑनलाइन मिलेगी। रेफरल भी आसान होगा।

Related Posts

सीएम योगी की यूपी पुलिस होगी और हाईटेक, तीन संस्थानों के साथ हुआ एमओयू

सीएम योगी की यूपी पुलिस और होगी हाईटेक, तीन संस्थानों से हुआ एमओयू आईआईटी कानपुर, डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन और प्रोटियन के साथ साझेदारी से मजबूत होगी साइबर सुरक्षा और डिजिटल…

बिहार में विकास और निवेश को बढ़ावा, नीतीश-सम्राट सरकार ने एक साल में क्या किया?

पटना बिहार में विकास की रफ्तार तेज करने और अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार ने बीते एक साल में कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले लिए हैं। बिहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581