आनंदपूर्ण जीवनशैली का मंत्र दे रहा राज्य आनंद संस्थान

प्रदेशभर में इनर वेलबीइंग और आनंदपूर्ण जीवनशैली का कर रहा विस्तार
आनंद विभाग के राज्य आनंद संस्थान द्वारा प्रदेश में अल्पविराम कार्यशाला
इनर वेलबीइंग, तनावमुक्त कार्यसंस्कृति और खुशहाल गांवों के निर्माण पर केंद्रित हैं संस्थान की पहल

भोपाल
व्यक्ति के जीवन में वास्तविक आनंद बाहरी परिस्थितियों में नहीं, बल्कि उसकी सोच, दृष्टिकोण और व्यवहार में निहित होता है। इसी विचार को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग द्वारा प्रदेशभर में विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यशालाओं के माध्यम से आनंदपूर्ण जीवनशैली और आंतरिक प्रसन्नता (इनर वेलबीइंग) के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। संस्थान द्वारा शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों और ग्रामीण समुदायों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से लोगों को स्वयं से जुड़ने, सकारात्मक सोच विकसित करने, बेहतर मानवीय संबंध बनाने और जीवन में आनंद की अनुभूति करने की व्यावहारिक पद्धतियों से परिचित कराया जा रहा है। इसी क्रम में 16 से 18 नवंबर 2026 तक भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में तीन दिवसीय संभाग स्तरीय आनंदम सहयोगी कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।

गतिविधियों और संवाद से दिया आनंदपूर्ण जीवनशैली का संदेश
भोपाल के क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज प्रशिक्षण केंद्र (ETC) में आयोजित कार्यशाला में भोपाल, विदिशा, सीहोर एवं राजगढ़ जिलों के पंचायत, नगरीय प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यशाला का शुभारंभ संस्थान के निदेशक श्री सत्य प्रकाश आर्य एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के दौरान श्रीमती अंजना श्रीवास्तव, श्रीमती वंदना श्रीवास्तव, श्री संजय श्रीवास्तव, श्री चित्रांश खरे एवं श्रीमती सुनैना दुबे ने विभिन्न गतिविधियों और संवाद के माध्यम से प्रतिभागियों को स्वयं से जुड़ने तथा कार्यस्थल पर आनंदपूर्ण वातावरण निर्मित करने के लिए प्रेरित किया।

महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज संस्थान (SIRD) जबलपुर में कार्यशाला का आयोजन
जबलपुर में महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज संस्थान (SIRD) में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें सिवनी, पांढुर्णा एवं नरसिंहपुर जिलों के विभिन्न शासकीय विभागों के 67 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। तीन दिवसीय कार्यशाला में संवाद, मौन, ध्यान, आत्मचिंतन एवं अनुभव साझा करने जैसी गतिविधियों के माध्यम से स्वयं को समझने, संबंधों को बेहतर बनाने और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर दिया गया। समापन अवसर पर SIRD के डिप्टी डायरेक्टर श्री अविनाश अंबर ने कहा कि आनंद बाहर की परिस्थितियों में नहीं, बल्कि हमारे भीतर की सोच और दृष्टिकोण में है। नैतिकता को अपनाकर जीवन जीने वाला व्यक्ति सदैव आनंदित रहता है।

ग्वालियर में भी हुआ तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान (IITTM), ग्वालियर में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में अशोकनगर, शिवपुरी एवं गुना जिलों के पुलिस, राजस्व, पंचायत, नगर निगम एवं शिक्षा विभाग के 58 अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता की। अल्पविराम-स्वयं से मुलाकात विषय पर आधारित इस प्रशिक्षण में कार्यक्रम समन्वयक श्री मुकेश करुआ एवं मास्टर ट्रेनर्स श्री हेमंत त्रिवेदी, श्री साकेत पुरोहित, श्रीमती स्वप्निल त्रिपाठी, श्रीमती प्रेमांजलि त्रिवेदी एवं श्रीमती भारती शाक्य ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया। प्रतिभागियों ने आत्मचिंतन, मौन एवं क्षमा जैसी गतिविधियों के माध्यम से अपने व्यवहार और संबंधों को बेहतर ढंग से समझने के अनुभव साझा किए। समापन अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं आनंद विभाग के नोडल अधिकारी श्री सुजान सिंह रावत ने मौन एवं शांत समय के महत्व पर प्रकाश डाला।

आनंद ग्राम राज्य आनंद संस्थान की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके अंतर्गत ग्रामीणों की सहभागिता से खुशहाल, सहयोगपूर्ण और आनंदमय गांवों के निर्माण की परिकल्पना की गई है। इसी उद्देश्य से 16 से 18 नवंबर तक जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी), भोपाल में आनंद ग्रामों के प्रतिभागियों के लिए तीन दिवसीय आवासीय आनंदम सहयोगी कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें शहडोल, भोपाल, सीधी, विदिशा, टीकमगढ़, रतलाम सहित विभिन्न जिलों के 46 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने-अपने गांवों में संस्कार पाठशाला, खेल गतिविधियों, श्रमदान और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से सकारात्मक वातावरण विकसित करने की कार्ययोजनाएं प्रस्तुत कीं।

समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक श्री प्रवीण कुमार गंगराड़े ने कहा कि गांव को आनंद ग्राम बनाने की जिम्मेदारी स्वयं ग्रामीणों की है और इसके लिए सभी को मिलकर प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक श्री सत्य प्रकाश आर्य, श्री देवाशीष विश्वास एवं श्री अभिषेक शर्मा ने भी संबोधित किया।

आनंदमय समाज निर्माण की पहल
राज्य आनंद संस्थान की इन पहलों का उद्देश्य केवल कार्यशालाओं तक सीमित न रहकर उनके माध्यम से प्राप्त सीख को लोगों के दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है। संस्थान का प्रयास है कि अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यस्थलों पर सकारात्मक एवं सहयोगपूर्ण वातावरण विकसित करें और ग्रामीण समुदाय आपसी सहयोग से खुशहाल गांवों का निर्माण करें। आत्मचिंतन, संवाद, मौन, कृतज्ञता और बेहतर मानवीय संबंधों के माध्यम से आनंदपूर्ण जीवनशैली का विस्तार करते हुए संस्थान प्रदेश में आंतरिक प्रसन्नता और आनंदमय समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

 

Related Posts

एमपीएलयूएन अध्यक्ष भूषण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया मध्यप्रदेश मंडप का शुभारंभ

मध्यप्रदेश की औद्योगिक उपलब्धियों के साथ समृद्ध लोक एवं जनजातीय संस्कृति की दिखी अनूठी छटा बुंदेली लोक संगीत और भील जनजाति के पारंपरिक भगोरिया लोक नृत्य ने दर्शकों का मोहा…

लाल डोरा गांवों का सर्वे पूरा, हरियाणा के 6248 गांवों में मिलेगा मालिकाना अधिकार

चंडीगढ़. हरियाणा के गांवों में पुश्तैनी मकानों में रहने वाले परिवारों के लिए उनका घर अब सिर्फ रहने का ठिकाना नहीं, बल्कि आर्थिक मजबूती का साधन बन सकेगा। लाल डोरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581