PM स्वनिधि योजना से बदली रेहड़ी-पटरी वालों की जिंदगी, छत्तीसगढ़ को मिलेंगे चार राष्ट्रीय सम्मान

पीएम स्वनिधि योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को मिलेंगे चार राष्ट्रीय पुरस्कार

राज्य के साथ ही तीन नगरीय निकाय होंगे पुरस्कृत, नई दिल्ली में 'स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स-2026' का आयोजन

पीएम स्वनिधि से स्ट्रीट वेंडर्स के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव –  उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर. 
 भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को चार पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा 'स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स-2026' के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के साथ ही तीन नगरीय निकायों बिलासपुर, बड़े बचेली और दंतेवाड़ा का चयन राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए किया गया है। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल 20 नवम्बर को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में ये पुरस्कार प्रदान करेंगे। 

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों तथा संबंधित निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की टीम ये पुरस्कार ग्रहण करेगी। उप मुख्यमंत्री साव ने नगरीय प्रशासन विभाग और तीनों नगरीय निकायों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को चार राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना गौरव और प्रसन्नता का विषय है। राज्य के साथ बिलासपुर, बड़े बचेली और दंतेवाड़ा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन नगरीय निकायों के बेहतर कार्यों और पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की इस महत्वाकांक्षी योजना से छोटे व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। यह सम्मान हमारे नगरीय निकायों को पथ विक्रेताओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए और अधिक प्रतिबद्धता से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

Related Posts

पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली

रायपुर कभी मिट्टी के कच्चे मकान में बरसात और मौसम की मार से परेशान रहने वाली पहाड़ी कोरवा जनजाति की सुखनी आज अपने पक्के आवास में परिवार के साथ खुशहाल…

किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक समृद्धि एवं खुशहाली के लिए निरंतर किसान हितैषी निर्णय लिए जा रहे हैं। किसानों की परिस्थितियों और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581