नशामुक्ति के नाम पर मौत का खेल! काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, पांच अस्पताल में भर्ती

बैतूल

 चिचोली थाना क्षेत्र के राजा बैठक ढाना गांव में बुधवार को शराब की लत छुड़ाने के नाम पर पिलाया गया काढ़ा (जड़ी-बूटियों का घोल) सात युवकों के लिए जानलेवा साबित हुआ। काढ़ा पीने के बाद उन्हें उल्टियां हुईं और वे बेहोश होने लगे। चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पाठाखेड़ा के राजा बैठक ढाना में ओझा परते नामक बाबा करीब दो वर्षों से शराब की लत छुड़ाने के लिए लोगों को काढ़ा पिला रहा था। बुधवार को आठनेर, चिचोली और सारनी समेत अन्य जगहों से पहुंचे लोगों को भी उसने काढ़ा पिलाया।

इसके बाद देहगुड़ निवासी रामकिशोर झोड़ (35) और मलाजपुर के इमली ढाना निवासी संजय उईके (22) की मौत हो गई। जबकि, मोहन अमरुते (30), संजय इवने (22), राकेश उईके (17), विजय उईके (26) और रामदास अहाके (26) का इलाज जारी है।

दवा में हो सकता है जहरीला पदार्थ

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने दवा में जहरीला पदार्थ होने की आशंका जताई है। वहीं तहसीलदार श्याम सिंह उईके ने मौके पर लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने काढ़ा बनाने की सामग्री और अन्य सामान जब्त किया है। थाना प्रभारी एसआइ दिलीप यादव ने कहा कि संबंधित लोगों की तलाश की जा रही है।

 

Related Posts

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन

रायपुर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनजातीय संस्कृति-परंपरा व अस्मिता को मिल रही नई पहचान- विधायक  उसेंडी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के…

दिल्ली में दिखेगी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, भारत मंडपम में लोकनृत्यों से सजेगा राज्य दिवस समारोह

रायपुर भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुतिभारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581