बिहार के 2400 मेगावाट पावर प्लांट से बिजली पहुंचाने की तैयारी तेज, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को मिली जिम्मेदारी

 पटना
 भागलपुर के पीरपैंती में प्रस्तावित 2400 मेगावाट क्षमता वाले सुपर थर्मल पावर प्लांट से बिजली की निकासी के लिए सम्राट चौधरी की कैब‍िनेट ने बड़ा फैसला ल‍िया है।

अदाणी समूह की कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड को संचरण परियोजनाओं के निर्माण और संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कंपनी 35 वर्षों तक इस व्यवस्था का संचालन करेगी। इसके एवज में उसे सालाना 493.762 करोड़ रुपये संचरण शुल्क मिलेगा। इस प्रस्ताव को राज्य मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दे दी है।

ई रिवर्स ऑक्‍शन में अदाणी सफल निविदादाता
इसके तहत पीरपैंती बिजलीघर की तीन इकाइयों से उत्पादित बिजली को ग्रिड तक पहुंचाने के लिए अंतरराज्यीय संचरण परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा।

इसके लिए टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी निविदा प्रक्रिया अपनाई गई। ई-रिवर्स ऑक्शन के बाद अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड सफल निविदादाता बनी।

35 साल बाद BSPTCL को सौंप दी जाएगी जिम्‍मेदारी
निर्धारित व्यवस्था के तहत वार्षिक संचरण शुल्क का भुगतान उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार बिजली वितरण कंपनियां करेंगी।

हालांकि, इस टैरिफ को विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 63 के तहत बिहार विद्युत विनियामक आयोग से स्वीकृति मिलना आवश्यक होगा।

समझौते की अवधि पूरी होने यानी 35 साल बाद कंपनी द्वारा निर्मित सभी संचरण परिसंपत्तियां बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड को बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के सौंप दी जाएंगी।

इससे पीरपैंती बिजलीघर से उत्पादित बिजली की निकासी के लिए आवश्यक संचरण ढांचा विकसित होगा।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                           

Related Posts

MP Weather Update: करौंदी में 7.2°C पहुंचा तापमान, मध्य प्रदेश में 3 दिन बारिश का अलर्ट

भोपाल  मध्य प्रदेश में सर्दी का असर अब तेज होने लगा है। रात के तापमान में लगातार गिरावट के चलते प्रदेश के कई शहरों में ठिठुरन बढ़ गई है। कटनी…

वैशाली में तैयार हो रहा पीएम मोदी का सभास्थल, 20 लाख वर्गफीट का पंडाल और 14 पार्किंग स्थल

हाजीपुर  भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 21 नवंबर को वैशाली आगमन को लेकर राजापाकर प्रखंड के जाफरपट्टी गांव में करीब 20 लाख वर्गफीट में भव्य और आकर्षक सभा मंच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581