कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार, लतीफ भट के खात्मे पर अमित शाह ने सेना को दी बधाई

नई दिल्ली

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट के मारे जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों की सराहना की है. उन्होंने कहा कि लतीफ भट घाटी में लश्कर का आखिरी सक्रिय स्थानीय आतंकी था. उसे बुधवार तड़के जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों ने मिलकर चलाए गए ऑपरेशन में मार गिराया। 

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इस पूरे ऑपरेशन में सभी एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला. उन्होंने बताया कि लतीफ भट के एक आतंकी साथी उमर निसार को भी एक दिन पहले कुलगाम में मार गिराया गया था. गृह मंत्री ने इस ऑपरेशन में शामिल जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के जवानों की सराहना की. उन्होंने कहा कि देश इन बहादुर जवानों को सलाम करता है। 

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट को मार गिराया. वह जांगलपुरा इलाके में चल रहे ऑपरेशन के दौरान एक मस्जिद में छिप गया था. अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने उसे सरेंडर करने के कई मौके दिए, लेकिन उसने हथियार डालने से इनकार कर दिया. इसके बाद उसे मस्जिद से बाहर निकालने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए. जब वह मस्जिद से बाहर आया तो सुरक्षाबलों ने उसे गोली मार दी। 

कुलगाम के SSP अनायत अली के मुताबिक, उन्होंने खुद लतीफ भट से काफी देर तक वीडियो कॉल पर बात की थी. उन्होंने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए समझाया और भरोसा दिलाया कि हथियार डालने पर उसकी जान बख्श दी जाएगी. लेकिन लतीफ ने सरेंडर करने से इनकार कर दिया. उसने कथित तौर पर कहा, "मेरे साथ अल्लाह के सिवा कोई नहीं है." SSP के मुताबिक, मस्जिद में दाखिल होने के बाद लतीफ ने रात करीब 2:45 बजे फायरिंग भी की। 

आतंकी लतीफ के खात्मे के बाद जश्न मनाते दिखे सुरक्षाबलों के जवान

कुलगाम में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी के बाद सुरक्षाकर्मियों में जबरदस्त जश्न का माहौल देखा गया. हाल ही में CRPF के नाके पर हुए कायराना हमले का मास्टरमाइंड और खूंखार लश्कर-ए-तैयबा कमांडर लतीफ भट सुरक्षा बलों के साथ हुई एनकाउंटर में मारा गया। 

इस एनकाउंटर के बाद जवानों के जश्न का एक वीडियो सामने आया है. इसमें एनकाउंटर में शामिल जवान अपनी कामयाबी पर खुश होते और पोज देकर तस्वीरें क्लिक कराते नजर आए. लतीफ के एनकाउंटर के बाद अपनी गाड़ी से रवाना होते हुए एक जवान ने कहा, 'हमने उसे मार गिराया। 

आतंकी लतीफ भट के खात्मे के बाद CRPF के DG ने भी खुशी जताई. सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'बधाई साथियों. कुछ डिशेज ठंडी सर्व करना ही अच्छा होता है, भले ही मौसम कितना भी ठंडा क्यों न हो। 

हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर इस एनकाउंटर का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनका ये पोस्ट साफ तौर पर पिछले हफ्ते सुरक्षा बलों पर हुए हमले का बदला लेने की ओर इशारा कर रहा था। 

मस्जिद में छिपा था आतंकी, घंटों चला सर्च ऑपरेशन
ये एनकाउंटर बुधवार तड़के शुरू हुई थी. आतंकी लतीफ भट कुलगाम के जंगलपोरा इलाके में एक मस्जिद के अंदर छिपा हुआ था. उसे बाहर निकालने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े. ऑपरेशन से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, 9 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर ने लतीफ को हथियार डालने के लिए कई बार समझाया। 

इसके अलावा, कुलगाम के SSP इनायत अली ने खुद एक लंबी वीडियो कॉल के जरिए लतीफ से बात की. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उसे भरोसा दिलाया कि अगर वो सरेंडर कर देता है, तो उसकी जान बख्श दी जाएगी। 

सरेंडर से इनकार और फिर हुई जवाबी कार्रवाई
हालांकि, लतीफ भट ने सुरक्षा बलों के सामने घुटने टेकने से साफ इनकार कर दिया. उसने कहा कि 'अल्लाह के सिवा मेरा इस दुनिया में कोई नहीं है.' इसके बाद, सुबह करीब 2:45 बजे उसने मस्जिद के भीतर से ही सुरक्षा बलों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने उसे ढेर कर दिया। 

 

लश्कर-ए-तैयबा का लोकल आतंकी था लतीफ
अधिकारियों के मुताबिक, लतीफ भट 18 नवंबर 2025 को लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था. SSP ने बताया कि वह खुद कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित था और सीमा पार से उसे शांति, पर्यटन और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के निर्देश मिल रहे थे। 

ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने मस्जिद को नुकसान से बचाने के लिए अधिकतम संयम बरतने की बात कही थी. SSP ने कहा था कि उनके पास समय और दिन की रोशनी का फायदा है और वे धार्मिक स्थल को कम से कम नुकसान पहुंचाने को प्राथमिकता देंगे. इसी वजह से लतीफ को बाहर निकालने के लिए कार्रवाई की गई. ऑपरेशन में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम शामिल थी। 

Related Posts

300 यूनिट मुफ्त बिजली और ₹1.08 लाख की सब्सिडी! जानें PM सूर्य घर योजना का पूरा फायदा

 नई दिल्ली सर्दी के मौसम में हीटर, गीजर चलाना है, लेकिन भारी-भरकम बिजली के बिल से घबरा रहे हैं, तो फिर आपके लिए सरकारी योजना पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली स्कीम…

Google Pay-PhonePe यूजर्स के लिए राहत की खबर, UPI चार्ज पर फैसला टलने की संभावना

नई दिल्ली UPI से पेमेंट करने वाले ग्राहकों और दुकानदारों के लिए एक अहम खबर है. डिजिटल पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) यानी ट्रांजैक्शन प्रोसेस करने की फीस लगाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581