लखनऊ को मिली नई ई-बसों की सौगात, सिंगल चार्ज में 200 KM का सफर करेंगी तय

 लखनऊ
राजधानी सहित प्रदेश के दूसरे शहरों में भी इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। ध्वनि व वायु प्रदूषण रोकने में इन बसों का बड़ा योगदान है। अब तक जो इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं वह एक बार चार्जिंग के बाद 80 और 120 किलोमीटर तक ही जा पाती हैं।

जाम या डायवर्जन के कारण कभी चक्कर लंबा होने पर चार्जिंग खत्म होने से यात्रियों को संकट का भी सामना करना पड़ता रहा है। सफर को और सुविधाजनक बनाने के लिए सिटी ट्रांसपोर्ट अब एक बार चार्जिंग के बाद 200 किलोमीटर तक चलने वाली बसों को लाने की तैयारी कर रहा है। यह बसें नए साल में मिलने की उम्मीद है।

राजधानी में आवागमन और सुगम करने के लिए 300 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। सिटी ट्रांसपोर्ट ने नए 14 रूटों पर बसों की संख्या भी तय कर चुका है। असल में, जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन के तहत लखनऊ को 2009-10 में मिली 250 सीएनजी बसें 15 वर्ष की आयु पूरा करके सड़क से हटाई जा चुकी हैं।

इसके बाद अब सिर्फ 115 इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जा रहा। नगरीय परिवहन निदेशालय ने लखनऊ सहित अन्य शहरों को 1225 इलेक्ट्रिक सिटी बसें मुहैया कराने के प्रस्ताव पर कैबिनेट मुहर लगा चुका है।

इनमें से 300 बसें लखनऊ को मिलना है। इनमें नौ मीटर की 100 और 12 मीटर की 200 बसें होंगी। ये बसें एक बार चार्जिंग में पहले से अधिक दूरी तय करेंगी। नगरीय परिवहन प्राधिकरण के संयुक्त सचिव अजीत सिंह ने बताया, नौ मीटर की ई-बसें एक बार चार्ज होने पर 180 किलोमीटर, जबकि 12 मीटर की बसें 200 किलोमीटर तक चलेंगी। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने 14 नए मार्ग चिन्हित कर चुका है। बसें मिलने पर संचालन कराया जाएगा

नौ मार्गों पर चल रही सिटी बसें
सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने शहर के सभी मेट्रो मार्गों से सिटी बसों को हटा लिया है, अब नौ मार्गों पर बसों का संचालन हो रहा। इनमें बालागंज चौराहे से विराजखंड, दुबग्गा से मोहनलालगंज, घंटाघर से नैमिषारण्य, स्कूटर इंडिया से अवध बस स्टेशन, एयरपोर्ट से अवध बस स्टेशन कमता, राजाजीपुरम से बीबीडी, मुंशी पुलिया से इंट्रीग्रल यूनिवर्सिटी आदि मार्ग हैं।

 

Related Posts

पैरोल फर्लो स्क्वाड ने जामनगर में शराब से जुड़े दो अलग-अलग अपराधों में एक भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया

जामनगर पुलिस: सटीक जानकारी के आधार पर, पैरोल फर्लो स्क्वाड टीम ने जामनगर शहर के सिटी ‘बी’ डिवीजन और पंचकोशी ‘ए’ डिवीजन पुलिस स्टेशनों में दो अलग-अलग शराब निषेध अपराधों…

जामनगर के गोकुलनगर-पनखान क्षेत्र में पुलिस द्वारा मेगा कॉम्बिंग नाइट: 5 निषेध मामलों सहित कड़ी कार्रवाई

जामनगर पुलिस: जामनगर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए, पुलिस ने कल रात गोकुलनगर और पनखान क्षेत्रों में एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab Stubble Burning: पराली के 5,972 मामले दर्ज, अधिकारियों पर भी गिरी गाज

Punjab Stubble Burning: पराली के 5,972 मामले दर्ज, अधिकारियों पर भी गिरी गाज

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581