जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

रायपुर

 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज कोरबा में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव थे। अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने की। विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन, सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि और समाज प्रमुख भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

बिरसा मुंडा का संघर्ष जनजातीय समाज के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा सहित उन सभी जनजातीय नायकों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश और समाज के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को समाज ‘धरती आबा’ और भगवान के रूप में पूजता है। कम आयु में ही उन्होंने अंग्रेजों की गुलामी, अत्याचार और जनजातीय समाज को भ्रमित करने के प्रयासों के विरुद्ध संघर्ष शुरू किया। उनका साहस और समाज के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

साव ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह ने गरीबों और समाज के हित में संघर्ष किया। अंग्रेजों ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार कर लोगों को भयभीत करने का प्रयास किया, ताकि कोई उनके विरुद्ध आवाज न उठा सके। इसके बावजूद स्वतंत्रता और समाज के सम्मान के लिए शुरू हुआ संघर्ष आगे बढ़ता रहा। गुंडाधुर और गेंद सिंह नायक जैसे अनेक वीरों ने भी देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। इन नायकों के योगदान और बलिदान की जानकारी हर घर तक पहुंचनी चाहिए।

जनजातीय समाज की बेटी का देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होना गौरव की बात

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास वैभवशाली और गौरवशाली रहा है। यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि जनजातीय परिवार में जन्मी द्रौपदी मुर्मु आज राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा कर रही हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री भी जनजातीय समाज से हैं। यह जनजातीय समाज की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व क्षमता का उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

योजनाओं से जनजातीय बहुल क्षेत्रों में पहुंच रही विकास सुविधाएं

साव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जनजातीय समाज के विकास के लिए अलग जनजातीय कार्य मंत्रालय बनाया और इसके लिए बजट का प्रावधान किया। आज इस मंत्रालय के माध्यम से जनजातीय बहुल क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से जनजातीय परिवारों तथा गांवों तक आवास, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।

नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद का सबसे अधिक दुष्प्रभाव जनजातीय समाज को झेलना पड़ा है। अब बस्तर के लोगों के जीवन में बदलाव दिखाई दे रहा है। शासन की योजनाओं के माध्यम से परिवारों तक आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और बिजली, पानी, सड़क, स्कूल तथा अस्पताल जैसी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।

बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए किया संघर्ष

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लेने के लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

शहीद परिवारों और प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

कार्यक्रम में शहीद परिवारों के सदस्यों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। जनजातीय समाज के प्रमुखों, खिलाड़ियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

  • Related Posts

    आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर चुनावी बिसात बिछी, भाजपा महिला और युवा वोटरों पर लगाएगी जोर

    आगरा  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर ताजनगरी आगरा की सियासत में अभी से उबाल आ गया है। जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर अपने-अपने समीकरण साधने के…

    गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

    कलानौर/गुरदासपुर. गुरदासपुर सेक्टर के अंतर्गत भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ की 27वीं बटालियन और पुलिस ने पाकिस्तानी सीमा से भारतीय क्षेत्र में ड्रोन द्वारा गिराए गए हेरोइन के एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

    पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

    पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

    चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

    चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

    PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

    PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

    मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

    मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

    SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

    SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

    Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

    Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581