टेक होम राशन वितरण में बड़ा बदलाव, MP सरकार नए सिस्टम से सुधारेगी व्यवस्था

भोपाल

छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और किशोरवय बालिकाओं को दिए जाने वाले टेक होम राशन की नई व्यवस्था नए साल में लागू होगी। आजीविका मिशन में पंजीकृत महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संयंत्रों का संचालन बंद करने के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन तैयार करने वाले स्व-सहायता समूहों से अभी आपूर्ति कराई जा रही है।

यह काम अब निजी आपूर्तिकर्ताओं को दिया जाएगा। इसके लिए टेंडर के दस्तावेज तैयार हो गए हैं। दिसंबर में टेंडर करके आपूर्तिकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा। तब तक वर्तमान व्यवस्था जारी रहेगी।

गड़बड़ी और विलंब के कारण बंद हुए थे 102 करोड़ के संयंत्र

प्रदेश में टेक होम राशन की आपूर्ति का काम निजी एजेंसियों से लेकर आजीविका मिशन में पंजीकृत महिला स्व-सहायता समूहों के परिसंघों को दिया था। पोषाहार तैयार करने के लिए सरकार ने 102 करोड़ रुपये लगाकर देवास, धार, सागर, मंडला, शिवपुरी, रीवा और नर्मदापुरम में संयंत्र लगाए थे, लेकिन गड़बड़ी और आपूर्ति में विलंब के कारण पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सहमति से आपूर्ति का पूरा काम फिर से महिला एवं बाल विकास विभाग को दे दिया गया।

संयंत्रों के बंद होने से पोषाहार की आपूर्ति गड़बड़ाई तो मध्याह्न भोजन तैयार करने वाले स्व-सहायता समूहों से दलिया और खिचड़ी के पैकेट तैयार कराए जाने लगे।

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने तक जारी रहेगी वर्तमान व्यवस्था

उधर, स्थायी व्यवस्था के लिए तय किया गया है कि जब तक भारत सरकार पोषाहार की राशि में वृद्धि नहीं करती है तब तक कम अवधि के टेंडर करके आपूर्ति की व्यवस्था बनाई जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव जीवी रश्मि का कहना है कि टेंडर आमंत्रित करने की तैयारी हो चुकी है। कोई भी एजेंसी इसमें भागीदारी कर सकेगी।

चूंकि, टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने में डेढ़-दो माह का समय लगता है, इसलिए तब तक स्व-सहायता समूहों से आपूर्ति की वर्तमान व्यवस्था को जारी रखा जाएगा।

 

Related Posts

हरियाणा में गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग तेज, मुख्यमंत्री आवास पर महापंचायत से बढ़ेगा दबाव

यमुना नगर. गन्ने के दाम में बढ़ोतरी की मांग को लेकर किसान संगठनों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरस्वती…

मुलायम की पार्टी को अखिलेश ने कांग्रेस के हाथों बेच दिया: मंत्री ओम प्रकाश राजभर

‘कांग्रेस के चक्कर में 111 से फिर 47 पर क्यों जाना चाहते हैं महाराज?’ राजभर का अखिलेश से तीखा सवाल चाचा शिवपाल ने आत्मकथा लिख दी तो औरंगजेब बन जाएंगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

लुधियाना में बेकाबू बस का कहर, सड़क पर मदद कर रहे चार लोग हुए हादसे का शिकार

लुधियाना में बेकाबू बस का कहर, सड़क पर मदद कर रहे चार लोग हुए हादसे का शिकार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581