रजत पाटीदार ने बल्ले से मचाई तबाही, 13 छक्कों की मदद से जड़ा ऐतिहासिक शतक

चंडीगढ़ 
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार ने तहलका मचा दिया है. मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को असम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रजत ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से ऐसा कोहराम मचाया कि हर कोई हैरान रह गया। 

पाटीदार ने महज 41 गेंदों में शतक ठोक डाला और अंत तक नाबाद रहते हुए 48 गेंदों पर 135 रनों की धमाकेदार पारी खेल डाली. असम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. मध्य प्रदेश की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम के तीन शुरुआती बल्लेबाज महज 57 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. अंकुश सिंह (23) और अक्षत रघुवंशी (19) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। 

मुश्किल वक्त में कप्तान रजत पाटीदार पांचवें नंबर पर क्रीज पर उतरे. उन्होंने एक छोर से मोर्चा संभाला और मैदान के चारों तरफ छक्कों-चौकों की बारिश कर दी. इस दौरान शिवांग कुमार ने भी बेहतरीन साथ निभाते हुए 38 गेंदों पर 61 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. दोनों के बीच हुई दमदार साझेदारी ने मध्य प्रदेश को मैच में वापस ला खड़ा किया। 

281 के स्ट्राइक रेट से जड़े 13 छक्के
रजत पाटीदार की इस पारी की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है. उन्होंने अपनी नाबाद 135 रनों की पारी के दौरान 8 चौके और 13 गगनचुंबी छक्के जड़े. उनका स्ट्राइक रेट 281.25 का रहा, जो यह बताने के लिए काफी है कि उन्होंने असम के गेंदबाजों की किस तरह धज्जियां उड़ाईं।

इस तूफानी पारी के दम पर मध्य प्रदेश की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 250/6 का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही. यह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा टीम टोटल है. इसके साथ ही रजत पाटीदार सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में शतक जड़ने वाले मध्य प्रदेश के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। 

Related Posts

जय शाह को मिली ICC की फिर कमान, अब 2028 ओलंपिक में क्रिकेट को बढ़ावा देने पर नजर

 बाली जय शाह को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के चेयरमैन पद पर लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुना गया है. बाली में हुई आईसीसी बोर्ड की बैठक में उनके नाम…

‘तीनों के साथ हुआ अन्याय’, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले पर उस्मान ख्वाजा ने उठाए सवाल

 सिडनी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में 2018 के सैंडपेपरगेट विवाद की आग आठ साल बाद एक बार फिर भड़क गई है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

2027 चुनाव से पहले AAP का शक्ति प्रदर्शन, मोगा में महारैली को संबोधित करेंगे केजरीवाल और CM मान

2027 चुनाव से पहले AAP का शक्ति प्रदर्शन, मोगा में महारैली को संबोधित करेंगे केजरीवाल और CM मान

पंजाब में छठ महापर्व का उत्साह, बिहारी परिवारों ने परंपराओं के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य

पंजाब में छठ महापर्व का उत्साह, बिहारी परिवारों ने परंपराओं के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य

निकाय चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर, पंजाब में 30 निकायों के उम्मीदवारों की सूची जारी की

निकाय चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर, पंजाब में 30 निकायों के उम्मीदवारों की सूची जारी की

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581