इजरायल की चुनौतियों से निपटने के लिए नेशनल यूनिटी सरकार जरूरी : बेंजामिन नेतन्याहू

तेल अवीव

इजरायल में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल के बीच केयरटेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार, 16 नवंबर को कहा कि देश की चुनौतियों का सामना करने के लिए राष्ट्रीय एकता सरकार ही एकमात्र विकल्प है. उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार में उन सभी पार्टियों को शामिल किया जाना चाहिए, जो इजरायल को यहूदी लोगों का राष्ट्र मानती हैं। 

नेतन्याहू ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि किसी भी सरकार के गठन की स्थिति में उनकी पार्टी हरेदी सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेगी. उन्होंने कहा कि आपसी सहमति से टोरा का अध्ययन करने वालों की स्थिति को कानून के तहत मान्यता दी जाएगी। 

यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले लिकुड और गादी आइजनकोट की याशर पार्टी के प्रतिनिधियों के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत हुई थी. हालांकि, इस बातचीत में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई. सरकार बनाने का जनादेश मिलने के बाद आइजनकोट हरेदी पार्टियों के साथ भी गठबंधन को लेकर बातचीत कर रहे हैं, लेकिन सैन्य भर्ती के मुद्दे पर मतभेद अभी भी बड़ी रुकावट बने हुए हैं। 

किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं
 इजरायल में 27 अक्टूबर को हुए चुनाव में किसी भी गठबंधन को बहुमत नहीं मिला था. नेतन्याहू के दक्षिणपंथी और धार्मिक गठबंधन को 120 सदस्यीय नेसेट में 53 सीटें मिलीं, जबकि आइजनकोट के चार दलों वाले गठबंधन को 48 सीटें मिलीं. अरब नेतृत्व वाली पार्टियों ने 19 सीटें जीतीं. राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने पिछले हफ्ते आइजनकोट को सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी. उनके समर्थन में अरब नेतृत्व वाली पार्टियों समेत 67 सांसदों ने समर्थन दिया था, जबकि 46 सांसदों ने नेतन्याहू के पक्ष में समर्थन जताया था। 

28 दिन का समय
आइजनकोट के पास सरकार बनाने के लिए 28 दिन का समय है. जरूरत पड़ने पर उन्हें 14 दिन का अतिरिक्त समय भी मिल सकता है. हालांकि, उन्होंने अपनी सरकार में अरब नेतृत्व वाली पार्टियों को शामिल नहीं करने की बात कही है। 

Related Posts

ईरान पर हमले को लेकर ट्रंप और नेतन्याहू के बीच बढ़ा दबाव, नए साल से पहले मिडिल ईस्ट में तनाव तेज

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान पर सैन्य कार्रवाई को लेकर नए साल की शुरुआत के बाद ही फैसला करेंगे. उन्होंने साफ किया कि फिलहाल…

बांग्लादेश में अशांति के बीच PM रहमान का बयान, शेख हसीना पर लगाया बड़ा आरोप

ढाका  बांग्लादेश में शांति स्थापित करने में नाकाम प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत को बदनाम करने की कोशिश की है. इसके लिए उन्होंने पर्व पीएम शेख हसीना का सहारा लिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581