छत्तीसगढ़ की सियासत में बयानबाजी तेज, अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर कसा तंज

रायपुर.

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि ‘वोट चोरी, वोट बचाओ’ संवैधानिक संस्थाओं पर एक आरोप है. असल में ‘वोट चोरी, वोट बचाओ’ अभियान को ‘कांग्रेस बचाओ’ अभियान कर देना चाहिए.

भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस के पास अपने अस्तित्व को बचाने के लिए कोई जनहित विषय नहीं है. सुखदेव भगत की राजनीतिक योग्यता के अनुसार झारखंड में कांग्रेस सत्ता से कितने दिनों से बाहर है, यह भी बताए. वहीं, जनजाति गौरव दिवस पर नितिन नबीन के नहीं आने पर कांग्रेस के भाजपा पर जनता का डर का आरोप लगाए जाने पर अजय चंद्राकर ने कहा कि ये कांग्रेस का कार्यालय मौसम विभाग का कार्यालय है क्या? कांग्रेस के नेताओं को मौसम विभाग में संविदा में लगा देना चाहिए. मौसम की उचित जानकारी इन्हें पता है. हकीकत यह है कि मौसम खराब होने की वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं आए.

छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ के नक्सल विरोधी बटालियन को हटाए जाने पर पूर्व मंत्री ने कहा कि बस्तर में अब डीमाइनिंग का काम बाकी है. शांति की बहाली हो गई, अब बटालियन वापस हो रही है. नेताओं की सुरक्षा भी घटाई गई है. स्थिति में सुधार आने के कारण क्रमशः ऐसा हो रहा है. बस्तर में विकास का काम अब लक्ष्य होगा.

Related Posts

मुख्यमंत्री ने मल्टीपर्पस हॉल, सांस्कृतिक भवन एवं छठ तालाब के कायाकल्प सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी वासियों को दी 15.50 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री ने मल्टीपर्पस हॉल, सांस्कृतिक भवन एवं छठ तालाब के…

धान खरीदी के पहले दिन धमतरी ने बनाया रिकॉर्ड, 2,629 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदारी

धमतरी में उत्साह के साथ धान खरीदी का आगाज, पहले ही दिन 2,629 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 688 किसानों ने बेची अपनी उपज, दूसरे दिन 1,015 किसानों ने कटाए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 चुनाव से पहले AAP का शक्ति प्रदर्शन, मोगा में महारैली को संबोधित करेंगे केजरीवाल और CM मान

2027 चुनाव से पहले AAP का शक्ति प्रदर्शन, मोगा में महारैली को संबोधित करेंगे केजरीवाल और CM मान

पंजाब में छठ महापर्व का उत्साह, बिहारी परिवारों ने परंपराओं के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य

पंजाब में छठ महापर्व का उत्साह, बिहारी परिवारों ने परंपराओं के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य

निकाय चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर, पंजाब में 30 निकायों के उम्मीदवारों की सूची जारी की

निकाय चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर, पंजाब में 30 निकायों के उम्मीदवारों की सूची जारी की

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581