‘राज्यों के आर्थिक अधिकारों की अनदेखी कब तक?’ भारत समिट में शिल्पी नेहा तिर्की ने उठाए सवाल

रांची
 तेलंगाना सरकार द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'भारत समिट' के वैश्विक मंच पर झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने देश के संघीय ढांचे और झारखंड के आर्थिक अधिकारों का जोरदार मुद्दा उठाया है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की संघीय व्यवस्था केवल केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का बंटवारा नहीं है, बल्कि यह देश की विविधता, स्थानीय पहचान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का मूल आधार है।

झारखंड के आर्थिक हितों की पैरवी करते हुए मंत्री ने कहा कि एमएमडीआर (MMDR) कानून में संशोधन के कारण राज्य को लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है। 

इसके साथ ही, झारखंड का लगभग एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये का कोल रॉयल्टी बकाया भी लंबे समय से लंबित है।

उन्होंने तीखा सवाल उठाया कि प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्यों के आर्थिक अधिकारों और उनकी हिस्सेदारी की इस तरह लगातार अनदेखी आखिर कब तक की जाती रहेगी?

आदिवासी स्वशासन और संविधान पर चर्चा करते हुए शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि आदिवासी समाज की पारंपरिक व्यवस्था का मूल चरित्र हमेशा से संघीय और विकेंद्रीकृत रहा है। 

भारतीय संविधान ने भी पांचवीं और छठी अनुसूची के जरिए इसे विशेष संवैधानिक संरक्षण दिया है। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि कई राज्यों में इन संवैधानिक प्रावधानों की भावना को कमजोर कर इन्हें निष्प्रभावी बनाया जा रहा है। 

छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन से जुड़े फैसलों में पारंपरिक ग्राम सभा और ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल की सहमति के बिना निर्णय लिए जा रहे हैं, जिससे हजारों आदिवासी विस्थापित हो रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि संघीय ढांचे को मजबूत बनाए रखने के लिए यह बेहद जरूरी है कि राज्यों को उनके संवैधानिक और आर्थिक अधिकारों से वंचित न किया जाए। 

साथ ही, आदिवासी क्षेत्रों में पांचवीं और छठी अनुसूची तथा पारंपरिक स्वशासन संस्थाओं की भावना के अनुरूप शासन व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि तेलंगाना सरकार द्वारा आयोजित इस वैश्विक सम्मेलन में 70 देशों के प्रतिनिधि, लगभग एक हजार वक्ता, नीति-निर्माता और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। 

इस महत्वपूर्ण पैनल चर्चा में तेलंगाना सरकार के मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी, लोकसभा सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी, प्रो. गणेश देव, पूर्व आईएएस अदिति मेहता और प्रोफेशनल कांग्रेस की चेयरपर्सन मधु गौड़ सहित कई दिग्गज शामिल रहे। 

Related Posts

सरकारी स्कूलों में बच्चों के सीखने का स्तर चिंताजनक, नीति आयोग की रिपोर्ट में सामने आई स्थिति

भोपाल मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों के सीखने के स्तर को लेकर चिंता बढ़ाने वाली तस्वीर सामने आई है। राज्य शिक्षा केंद्र के मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान…

11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंजूरी आदेश जारी

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सांरगढ़ नगर पालिका में 15 कार्यों के लिए कुल पांच करोड़ 49 लाख 83 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें चार करोड़ आठ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581