जेनसन हुआंग को वापस CEO बनाने की मांग तेज, ओपन लेटर पर मस्क समेत हजारों लोगों ने किए हस्ताक्षर

वाशिंगटन
 जेनसन हुआंग के गुरुवार, 12 नवंबर को एनवीडिया (Nvidia) के बोर्ड मेंबर्स की मीटिंग के बाद CEO पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन अब फिर एक बार हुआंग को CEO बनाने की मांग तेज हो गई है।

जेनसन हुआंग के समर्थन में 43,000 से ज्यादा लोगों ने ओपन लेटर पर हस्ताक्षर किए हैं। वहीं हुआंग के समर्थन में टेस्ला और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ एलन मस्क भी उतर आए हैं।

हुआंग के समर्थन में उतरे एलन मस्क
एलन मस्क ने जेनसन हुआंग के समर्थन में ओपन लेटर पर हस्ताक्षर करते हुए उन्हें वापस Nvidia का CEO बनाने की मांग की है।

एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया, 'जेनसन को वापस लाने के लिए एक याचिका चल रही है और मैं भी इस पर हस्ताक्षर कर रहा हूं।'

हुआंग के समर्थन में जारी ओपन लेटर में बोर्ड से मांग की गई है कि जब तक किसी स्वतंत्र जांच के जरिए तथ्यों का पता नहीं चल जाता, तब तक हुआंग को उनके पद पर बहाल रखा जाए।

43 हजार लोगों ने साइन किया ओपन लेटर
जेनसन हुआंग सिर्फ एनवीडिया के सीईओ ही नहीं थे, बल्कि वो कंपनी के को-फाउंडर भी हैं। हुआंग ने 33 साल पहले जिस कंपनी की सह-स्थापना की थी, आज उन्हें उसी कंपनी के CEO पद से इस्तीफा देना पड़ा।

हुआंग के समर्थन में 43,000 लोगों ने ओपन लेटर साइन किया है। वहीं हुआंग के समर्थन में आने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यह पत्र 'स्टैंड विद जेन्सेन' (Stand with Jensen) नामक एक वेबसाइट पर मौजूद है, जिसे स्वयंसेवकों द्वारा चलाया जा रहा है।

वेबसाइट पर एक लाइव काउंटर है जो हर 30 सेकंड में अपडेट होता है। इसके अनुसार, हस्ताक्षर करने वालों में 2,980 एनवीडिया के मौजूदा कर्मचारी हैं, 454 पूर्व कर्मचारी हैं और 24,097 शेयरधारक हैं। बाकी 15,517 लोगों ने समर्थकों के रूप में हस्ताक्षर किए हैं।

अभियान चलाने वालों का कहना है कि इसे एनवीडिया या हुआंग का समर्थन प्राप्त नहीं है और लोगों ने अपनी जानकारी खुद दी है, जिसकी पुष्टि नहीं की गई है।

एनवीडिया बोर्ड को लिखे ओपन लेटर में क्या मांगें?
ओपन लेटर पर हस्ताक्षर करने वालों का कहना है कि उन्हें इस बात की चिंता है कि हुआंग को बिना किसी उचित प्रक्रिया के हटाया गया। उनका यह भी कहना है कि उन्हें ऐसा कोई सबूत नहीं दिखाया गया है जिससे साबित हो सके कि विवाद के केंद्र में मौजूद महिला एक जासूस थी।

पत्र में लिखा है, 'केवल शक या किसी से जुड़ाव होना, जेनसन के नेतृत्व को खत्म करने का पर्याप्त आधार नहीं है।' इस पत्र में तीन मांगें की गई हैं।

    पहली मांग यह है कि हुआंग को CEO के पद पर बहाल किया जाए, या फिर कोई ठोस और सबूतों पर आधारित कारण बताया जाए कि उनके न रहने से एनवीडिया को क्या फायदा होगा।
    दूसरी मांग एक स्वतंत्र जांच की है, जिसका दायरा और समय-सीमा स्पष्ट हो। साथ ही, कोई भी अंतिम फैसला लेने से पहले हुआंग को अपना पक्ष रखने का उचित मौका दिया जाना चाहिए।
    तीसरी मांग यह है कि बोर्ड अपनी चिंताओं, अपने पास मौजूद सबूतों और इस बात के बारे में सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण दे कि उसने कर्मचारियों और शेयरधारकों के हितों को कैसे तौला है।

 

Related Posts

अमेरिका में बेयर मार्केट की दस्तक, AI कंपनियों की गिरावट से मचा हड़कंप

वाशिंगटन अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है. अमेरिका का बाजार एक हफ्ते के दौरान इतनी बुरी तरह टूटा है, जो 6 साल के इतिहास में नहीं हुआ…

FBI Hacked: अमेरिकी जांच एजेंसी के डेटाबेस में सेंध, हैकर्स ने फिर मचाई हलचल

वाशिंगटन अमेरिका की सबसे बड़ी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) एक बार फिर से साइबर हैकर्स के निशाने पर आ गई. हैकर्स ने इस बार नेशनल क्राइम इंफोर्मेशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581