रेलवे में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, IRFC ने असिस्टेंट और मैनेजर पदों के लिए निकाली भर्ती

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है.Indian Railway Finance Corporation Limited (IRFC) ने 2026 के लिए नई भर्ती का ऐलान किया है. इस भर्ती के तहत Assistant और Assistant Manager के पदों पर उम्मीदवारों को मौका मिलेगा.खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिससे आप घर बैठे ही फॉर्म भर सकते हैं.

Indian Railway Finance Corporation Limited भारतीय रेलवे की फाइनेंस कंपनी है, जिसकी स्थापना 1986 में हुई थी. यह रेलवे के बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए पैसा जुटाने का काम करती है.यह एक Navratna PSU है, यानी सरकारी क्षेत्र की बड़ी और भरोसेमंद कंपनी.

कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 23 पद भरे जाएंगे. असिस्टेंट (NE-5) 16 पद और असिस्टेंट मैनेजर (Finance) के 7 पदों पर भर्ती की जायेगी.इन पदों में जनरल और रिजर्व्ड कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग सीटें तय की गई हैं, जैसा कि सरकारी नियमों में होता है.

योग्यता क्या चाहिए?
इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपकी योग्यता असिस्टेंट पद  के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रैजुएशन,कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना जरूरी है,असिस्टेंट मैनेजर फाइनेंस के लिए कॉमर्स / फाइनेंस / एकाउंटेंसी में डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए CA या MBA (Finance) वालों को प्राथमिकता मिलेगी.

चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी. सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसमें उनकी सामान्य ज्ञान, विषय से जुड़ी जानकारी और योग्यता को परखा जाएगा. इसके बाद कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट भी लिया जा सकता है. जो उम्मीदवार इन चरणों को पास करेंगे, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनके सभी जरूरी दस्तावेज चेक किए जाएंगे. अंत में उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा, जिसके बाद फाइनल मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा.

कितनी मिलेगी सैलरी?
इस नौकरी में सैलरी भी काफी अच्छी दी जा रही है.Assistant पद के लिए 21,000 रुपये से 74,000 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जायेगा, वहीं Assistant Manager पद के लिए  40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये प्रति माह तक सैलरी दी जायेगी.इसके अलावा कई तरह के भत्ते और सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी.

कैसे करें आवेदन?
    सबसे पहले IRFC की आधिकारिक वेबसाइट www.irfc.co.in⁠ पर जाएं.
    होमपेज पर “Careers” सेक्शन पर क्लिक करें
    “IRFC Recruitment 2026” वाले लिंक पर जाएं.
    अब “Apply Online” पर क्लिक करें.
    अपना रजिस्ट्रेशन करें.
    लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें.
    जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
    फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें.

 

Related Posts

29 नवंबर को बदलेगी इन राशियों की किस्मत, शनिदेव की कृपा से खुलेंगे भाग्य के द्वार

मेष राशि आज अपनी स्किल्स अपने लाभ के लिए उपयोग करने के लिए अच्छा दिन है। ऐसी बातचीत के लिए खुले रहें, जो विभिन्न दृष्टिकोण दे सकती है। काम को…

नाइट शिफ्ट करने वालों के दिल में दिखे बदलाव, 42 हजार लोगों पर हुआ अध्ययन

रात में बार-बार काम करने वाले लोगों के दिल की बनावट और उसकी मांसपेशियों के काम करने के तरीके में बदलाव हो सकता है। एक नए अध्ययन में यह बात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581