Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

चंडीगढ़.

होटल, रेस्टोरेंट और क्लबों में काम करने वाले कर्मचारियों को ग्राहकों से मिलने वाली टिप केवल अतिरिक्त रकम नहीं, बल्कि उनकी नियमित कमाई का हिस्सा भी हो सकती है। सड़क हादसे में मुआवजे के लिए प्रणाम पत्र से वेतन निर्धारित करने के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि कर्मचारी को नियमित रूप से टिप मिलती है और इसका प्रमाण रिकाॅर्ड पर मौजूद है तो मोटर दुर्घटना मुआवजे की गणना करते समय इसे उसकी मासिक आय में शामिल किया जाना चाहिए। अदालत ने कहा कि कर्मचारी की वास्तविक कमाई का आकलन केवल वेतन प्रमाणपत्र में दर्ज रकम के आधार पर नहीं किया जा सकता। जस्टिस मंदीप पन्नू की पीठ ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की अपील खारिज करते हुए चंडीगढ़ मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के 24 मार्च 2017 के फैसले को बरकरार रखा। न्यायाधिकरण ने दुर्घटना में घायल विपिन कुमार को 38,77,360 रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया था।मामले के अनुसार, विपिन कुमार स्कोर क्लब में वेटर के रूप में काम करते थे। उन्हें प्रतिमाह आठ हजार रुपये वेतन मिलता था। इसके अलावा ग्राहकों से औसतन चार हजार रुपये प्रतिमाह टिप में प्राप्त होते थे। इस तरह उनकी कुल मासिक आय 12 हजार रुपये थी।

बीमा कंपनी ने हाईकोर्ट में दलील दी कि न्यायाधिकरण ने उनकी आय गलत तरीके से तय की है। वेतन प्रमाणपत्र और गवाह के बयान के अनुसार उनका निश्चित वेतन आठ हजार रुपये था। ग्राहकों से मिलने वाली टिप स्वैच्छिक होती है और इसकी कोई निश्चित गारंटी नहीं होती। इसलिए इसे नियमित आय मानकर मुआवजे की गणना करना उचित नहीं है। कंपनी ने चार हजार रुपये की टिप को आय से हटाकर मुआवजा कम करने की मांग की।विपिन कुमार की ओर से पेश वकील ने दलील दी कि आतिथ्य क्षेत्र में वेटर और अन्य कर्मचारियों को ग्राहकों से नियमित रूप से टिप मिलती है। यह उनकी कमाई का स्थापित हिस्सा है। केवल इसलिए इसे आय से बाहर नहीं किया जा सकता कि इसका भुगतान नियोक्ता के बजाय ग्राहक करते हैं।मामले में एक अन्य महत्वपूर्ण तथ्य यह था कि एक दुर्घटना में विपिन कुमार 100 प्रतिशत स्थायी दिव्यांगता का शिकार हो गए थे।

अदालत ने कहा कि ऐसी स्थिति में कर्मचारी की भविष्य में कमाई करने की क्षमता पर दिव्यांगता के प्रभाव को विशेष महत्व दिया जाना आवश्यक है। मुआवजे का निर्धारण करते समय उसकी आय, दिव्यांगता की प्रकृति और आजीविका अर्जित करने की क्षमता पर पड़े प्रभाव को ध्यान में रखना होता है।हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि बीमा कंपनी ऐसा कोई ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर सकी, जिससे ग्राहकों से मिलने वाली चार हजार रुपये मासिक टिप को आय से बाहर किया जा सके। न्यायाधिकरण द्वारा 12 हजार रुपये मासिक आय निर्धारित करना पूरी तरह उचित था। इसी आधार पर कोर्ट ने बीमा कंपनी की अपील निराधार मानते हुए खारिज कर दी और 38.77 लाख रुपये से अधिक के मुआवजे के आदेश को बरकरार रखा.

Related Posts

राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब

रायपुर रामसर साइट के रूप में विकसित करने तेज हुए प्रयास प्रकृति अपनी गोद में अनगिनत धरोहरों को संजोए रखती है। कहीं नदियों की कलकल ध्वनि जीवन का संगीत रचती…

आर्थिकी व आस्था के बीच अद्भुत समन्वय का बेहतरीन प्रयास है बनारस बिनालेः मुख्यमंत्री

वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बीएचयू में सीआईआई बनारस बिनाले-2026 का औपचारिक शुभारंभ किया। सीएम ने पुस्तिका का विमोचन भी किया। सीएम योगी ने कहा कि बनारस बिनाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581