राजस्थान में कई बड़े विभाग अतिरिक्त प्रभार के भरोसे, नए साल में हो सकते हैं IAS अधिकारियों के तबादले

जयपुर
 राजस्थान की नौकरशाही में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। प्रदेश में कई महत्वपूर्ण विभाग नियमित मुखिया के बजाय अतिरिक्त प्रभार के भरोसे चल रहे हैं। ऐसे में आइएएस अधिकारियों की तबादला सूची का इंतजार है। दरअसल, प्रदेश की नौकरशाही इन दिनों अधिकारियों की कमी और अतिरिक्त कार्यभार की दोहरी चुनौती से जूझ रही है। हालात यह है कि सरकार के कई प्रमुख विभाग नियमित मुखिया के बजाय अतिरिक्त प्रभार के भरोसे संचालित हो रहे हैं। इनमें उद्योग, ऊर्जा, चिकित्सा शिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित कई महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मा अतिरिक्त प्रभार के भरोसे है। इसके चलते विभागीय कामकाज पर भी असर पड़ रहा है।

हालांकि, प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि सरकार फिलहाल छोटी तबादला सूची जारी कर सकती है। इसकी वजह पंचायत चुनाव की प्रक्रिया 25 नवंबर तक जारी रहना और इसके बाद दिसंबर के दूसरे सप्ताह से सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की शुरुआत होना है। ऐसे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल 25 दिसंबर के बाद या जनवरी के पहले सप्ताह में जारी होने की चर्चा है। दरअसल, 31 दिसंबर को आइएएस अधिकारियों की पदोन्नति भी होनी है। ऐसे में सरकार पदोन्नति के बाद प्रशासनिक जरूरतों और विभागों में अधिकारियों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए नए साल की शुरुआत में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल कर सकती है।

37 आइएएस पर अतिरिक्त विभागों का बोझ
कई वरिष्ठ आइएएस (अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव) अधिकारियों तक को दो से तीन विभागों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है। इससे अधिकारियों पर काम का दबाव बढ़ने के साथ विभागीय कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। कार्मिक विभाग के सूत्रों के मुताबिक 37 से अधिक आइएएस अधिकारियों के पास अतिरिक्त विभागों का कार्यभार है। प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि इसका असर विभागीय समीक्षा, नीतिगत निर्णयों और योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर पड़ रहा है। प्रशासनिक हलकों में माना जा रहा है कि विभागों को नियमित मुखिया मिलने से कामकाज में तेजी आ सकती है। ऐसे में अब सभी की निगाहें सरकार की आगामी तबादला सूची पर टिकी हैं।

Related Posts

MP में नए LPG कनेक्शन पर लगी रोक, भोपाल-ग्वालियर समेत चार शहरों के लोग परेशान

भोपाल  मध्य प्रदेश में हजारों परिवारों को नया घरेलू गैस कनेक्शन तक नहीं मिल पा रहा है। मार्च 2026 से नए घरेलू एलपीजी कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया ठप पड़ी…

सप्ताह भर के प्रवास में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला, खानपान, इतिहास, पुरातात्विक वैभव और विकास से हुए रू-ब-रू, उप मुख्यमंत्री से साझा किए अपने अनुभव

रायपुर 'वंदे मातरम शिविर' में छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए 6 राज्यों के युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री, दिया सफलता का मंत्र उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581