Microsoft की सेवाओं पर बड़ा संकट! ईमेल से लेकर AI Copilot तक ठप, दुनियाभर में मचा हड़कंप

नई दिल्ली

माइक्रोसॉफ्ट की कई सेवाओं में बड़ी तकनीकी खराबी देखने को मिली है। कंपनी की क्लाउड बेस्ड सर्विसेज Microsoft 365 में आई इस परेशानी का असर Outlook, Microsoft Teams और AI असिस्टेंट Copilot समेत कई प्लेटफॉर्म पर पड़ा है। इसके चलते दुनियाभर के यूजर्स को ईमेल एक्सेस करने, मैसेज भेजने और जरूरी काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह आउटेज 12 नवंबर को शुरू हुआ और कई घंटे बीतने के बाद भी कंपनी को सर्विसेज पूरी तरह सामान्य करने में परेशानी हो रही थी।

आउटेज का असर खासतौर पर उन कंपनियों और कर्मचारियों पर पड़ा, जो रोजमर्रा के काम के लिए Microsoft 365 की सर्विसेज पर डिपेंड रहते हैं। Outlook पर ईमेल नहीं खुलने, नए मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी की शिकायतें सामने आईं। वहीं, Teams के कुछ फीचर्स और Copilot की सुविधाएं भी प्रभावित हुईं।

130,000 से ज्यादा यूजर्स ने की शिकायत
आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, इस परेशानी के दौरान Outlook को लेकर शिकायतें तेजी से बढ़ीं। रिपोर्ट्स की संख्या एक समय करीब 1.30 लाख से ज्यादा पहुंच गई थी। वहीं, Microsoft 365 और अन्य सर्विसेज को लेकर भी हजारों यूजर्स ने समस्याएं रिपोर्ट कीं। ध्यान देने वाली बात है कि Downdetector के ये आंकड़े यूजर्स की ओर से दर्ज की गई शिकायतों पर आधारित हैं, ऐसे में साफ है कि इससे ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

आखिर क्यों डाउन हुईं माइक्रोसॉफ्ट की सर्विसेज?
माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, उसकी इंफ्रास्ट्रक्चर के कुछ हिस्सों पर सामान्य से ज्यादा लोड पड़ रहा था। हालांकि, कंपनी ने बाद में साफ किया कि यह समस्या यूजर्स की ओर से अचानक ज्यादा ट्रैफिक आने की वजह से नहीं थी, बल्कि कई सर्वर अचानक अवेलेबल नहीं रह गए थे। इससे बाकी सर्वर पर दबाव बढ़ गया और कनेक्टिविटी से जुड़ी दिक्कतें शुरू हो गईं।

कंपनी की जांच में यह भी सामने आया कि प्रभावित सर्वर पर सिक्योर कनेक्शन बनाने करने के लिए जिम्मेदार एक प्रोसेस जरूरत से ज्यादा लोड के चलते काम करना बंद कर रहा था। इसके चलते सर्वर रिक्वेस्ट प्रोसेस नहीं कर पा रहे थे। माइक्रोसॉफ्ट ने दिक्कत को ठीक करने के लिए सर्वर रीस्टार्ट करने, ट्रैफिक को दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भेजने और कुछ कॉन्फिगरेशन बदलावों की जांच करने जैसे कदम उठाए।

अभी तक पूरी तरह ठीक नहीं हुईं सर्विसेज
माइक्रोसॉफ्ट ने सर्विसेज को दोबारा चालू करने के लिए कई कोशिशें कीं, लेकिन कंपनी के सामने एक और चुनौती आई। जिन सर्वर को रीस्टार्ट करके वापस ऑनलाइन लाया गया, वे दोबारा ट्रैफिक मिलने पर फिर से अनरिस्पॉन्सिव हो रहे थे। इसके बाद कंपनी ने कुछ सर्वर पर पुराने सॉफ्टवेयर कॉन्फिगरेशन के साथ काम करने और ट्रैफिक लिमिट करके धीरे-धीरे सर्विस शुरू करने का प्रोसेस शुरू किया।

बता दें, 13 नवंबर की सुबह तक भी Microsoft 365 की कई सर्विसेज में परेशानी बनी हुई है। कंपनी के अपडेट के मुताबिक, प्रभावित इंफ्रास्ट्रक्चर को दोबारा स्टेबल करने की कोशिश की जा रही है।

Related Posts

शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक! मुनाफावसूली और महंगाई की चिंता से निवेशकों को झटका

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में 13 नवंबर को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली. पिछले कुछ कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे सेंसेक्स और…

2027 में भारत आ सकती है Genesis GV90, पेटेंट हुआ डिजाइन; लग्जरी EV सेगमेंट में बढ़ेगी हलचल

मुंबई  भारत में लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों का बाजार लगातार विस्तार कर रहा है। इसी बीच दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी हुंडई के लग्जरी ब्रांड जेनेसिस (Genesis) ने भारतीय बाजार में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पराली जलाने वालों पर शिकंजा, 1,259 FIR दर्ज; फिरोजपुर बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

पंजाब में पराली जलाने वालों पर शिकंजा, 1,259 FIR दर्ज; फिरोजपुर बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581