डॉक्टरों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब MBBS के बाद सीधे हार्ट सर्जन बनने का मौका

लखनऊ
पीजीआई लखनऊ में अब छह नए सुपर स्पेशियलिटी कोर्स शुरू होंगे। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने संस्थान के छह विभागों में डीएम और एमसीएच पाठ्यक्रमों को मान्यता दे दी है। पीजीआई एमबीबीएस के बाद सीधे हार्ट सर्जन तैयार करेगा। संस्थान के सीवीटीएस विभाग में देश में पहली बार छह वर्षीय एमसीएच कोर्स की पढ़ाई होगी। इसके अलावा संस्थान में देश का पहला मैटरनल-फीटल मेडिसिन और हेमेटोपैथोलॉजी प्रदेश का पहला डीएम कोर्स शुरू होगा।

पेन मेडिसिन में तीन वर्षीय डीएम कोर्स,रेडियोथेरेपी एंड ऑन्कोलॉजी और पीडियाट्रिक यूरोलॉजी में छह वर्षीय कोर्स शुरू होगा। इससे प्रदेश में सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर तैयार करने के अवसर बढ़ेंगे। पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन ने बताया कि कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (सीवीटीएस) विभाग में देश में पहली बार शुरू होने वाले छह वर्षीय एमसीएच कोर्स की खास बात यह है कि छात्र इसमें दाखिला लेकर दिल और छाती की सर्जरी की पढ़ाई करेंगे।

हेमेटोपैथोलॉजी से कैंसर विशेषज्ञ तैयार होंगे
पीजीआई में हेमेटोपैथोलॉजी में डीएम कोर्स शु
रू करने वाला प्रदेश का पहला संस्थान होगा। इसमें खून से जुड़ी बीमारियों की पहचान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। थैलेसीमिया, हीमोफीलिया और ब्लड कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज में प्रशिक्षित विशेषज्ञों की संख्या बढ़ सकेगी।

लंबे दर्द के इलाज के लिए तैयार होंगे विशेषज्ञ
संस्थान के पेन मेडिसिन में डीएम पाठ्यक्रम शुरू होगा। इसके विशेषज्ञ तैयार होने से लम्बे समय से दर्द से परेशान मरीजों को राहत देंगे। इसमें दवाओं के साथ दर्द कम करने की आधुनिक प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे कैंसर, नसों से जुड़े पुराने दर्द का इलाज संभव होगा।

गर्भस्थ शिशु के इलाज के लिए शुरू होगा डीएम कोर्स
संस्थान के मैटरनल एंड फीटल मेडिसिन (एमआरएच) में देश का पहला तीन वर्षीय डीएम कोर्स शुरू होगा। इसमें डॉक्टरों को गर्भ में पल रहे शिशु की बीमारियों की पहचान और इलाज का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे जन्मजात विकारों की समय पर पहचान और बेहतर उपचार में मदद मिलेगी।

Related Posts

रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका खत्म होने वाला है, 1688 पदों के लिए आज ही भरें फॉर्म

नई दिल्ली अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है। लेकिन आप मौका चूक सकते हैं, क्योंकि रेलवे भर्ती बोर्ड…

छठी मैया की आराधना का महापर्व आज से शुरू, 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन

chhath 2026 :  आज से  छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है. छठ पर्व का धार्मिक महत्व सूर्य उपासना और संतान के कल्याण से जुड़ा है. कार्तिक महीने के शुक्ल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Verka Milk Price Hike: पंजाब में आज से महंगा मिलेगा दूध, जानें नए रेट

Verka Milk Price Hike: पंजाब में आज से महंगा मिलेगा दूध, जानें नए रेट

पंजाब में पराली जलाने वालों पर शिकंजा, 1,259 FIR दर्ज; फिरोजपुर बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

पंजाब में पराली जलाने वालों पर शिकंजा, 1,259 FIR दर्ज; फिरोजपुर बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581