जेनसन हुआंग की कुर्सी पर किसकी नजर? Nvidia CEO की रेस में टिम कुक का नाम भी शामिल

 नई दिल्ली

Tim Cook Nvidia CEO: दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल Nvidia में इन दिनों एक बड़े बदलाव को लेकर चर्चा तेज है. कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर जेनसन हुआंग (Jensen Huang) की कुर्सी पर खतरे की अटकलों के बीच अब Apple के पूर्व CEO टिम कुक (Tim Cook) का नाम भी सामने आया है. बता दें कि एनवीडिया के सीईओ हुआंग अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर चर्चा में हैं. इतना ही नहीं, जिस महिला के साथ उनका अफेयर था उसे चीनी जासूस बताया जा रहा है. इसी वजह से अटकलें तेज हो गई हैं कि हुआंग को सीईओ के पोस्ट से हटाया जा सकता है। 

सवाल उठ रहा है कि क्या स्टीव जॉब्स के बाद ऐपल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले टिम कुक अब Nvidia की कमान संभाल सकते हैं? दिलचस्प बात यह है कि इस रेस में सिर्फ टिम कुक ही नहीं, बल्कि एनवीडिया के अपने कुछ बड़े अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं. बता दें कि हाल ही में ऐपल ने अपना सीईओ बदला है और जॉन टर्नस कंपनी के सीईओ बने हैं. हालांकि कुक ऐपल के बोर्ड में हैं और वाइस चेयर भी हैैं। 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दुनिया में एनवीडिया का कितना बड़ा दबदबा है, यह किसी से छिपा नहीं है. दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां AI मॉडल और डेटा सेंटर बनाने के लिए एनवीडिया के चिप्स पर निर्भर हैं। 

इस पूरी सफलता के पीछे कंपनी के सीईओ जेनसन हुआंग की बड़ी भूमिका रही है. उन्होंने 1993 में Nvidia की शुरुआत की थी और तीन दशक से ज्यादा समय से कंपनी का नेतृत्व कर रहे हैं। 

लेकिन अब उनकी लीडरशिप को लेकर सवाल उठने लगे हैं. हाल में उनकी निजी जिंदगी से जुड़े विवाद और कंपनी के बोर्ड की जांच के बीच एनवीडिया के अगले CEO को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. इसी चर्चा में टिम कुक का नाम सामने आया है। 

आखिर Nvidia के CEO की कुर्सी के लिए टिम कुक का नाम क्यों आया?

इस चर्चा की एक बड़ी वजह येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्रोफेसर जेफरी सोनेनफेल्ड (Jeffrey Sonnenfeld) की राय है. उन्होंने एनवीडिया के भविष्य और जेनसन हुआंग के संभावित उत्तराधिकारी पर चर्चा करते हुए टिम कुक का नाम लिया है। 

Time में पब्लिश एक लेख में उन्होंने कहा कि अगर एनवीडिया को बाहर से किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत पड़ती है जो कंपनी को एक बड़े संस्थापक के बाद संभाल सके, तो टिम कुक एक मजबूत विकल्प हो सकते हैं। 

इसके पीछे सबसे बड़ी वजह उनका एक्सपीरिएंस है. टिम कुक ने साल 2011 में ऐपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स के बाद कंपनी की कमान संभाली थी. उस समय कई लोगों को शक था कि जॉब्स के बिना ऐपल अपनी पहचान और सफलता बरकरार रख पाएगी या नहीं। 

लेकिन कुक ने कंपनी को एक अलग दिशा दी. उनके नेतृत्व में ऐपल का कारोबार तेजी से बढ़ा. iPhone, Apple Watch, AirPods और पब्लिक बिजनेस ने कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। 

सोनेनफेल्ड का मानना है कि जेनसन हुआंग के बाद एनवीडिया को भी ऐसे ही अनुभवी लीडर की जरूरत पड़ सकती है जो किसी बड़े संस्थापक की विरासत को आगे बढ़ा सके. हालांकि, यह एक विशेषज्ञ की राय है. Nvidia ने टिम कुक को CEO बनाने का कोई आधिकारिक प्रस्ताव नहीं दिया है।  

ऐपल छोड़ चुके हैं Tim Cook, अब क्या कर रहे हैं?
टिम कुक का नाम एनवीडिया के लिए इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वह अब Apple के CEO नहीं हैं. साल 2011 में स्टीव जॉब्स के बाद Apple की जिम्मेदारी संभालने वाले कुक ने सितंबर 2026 में CEO का पद छोड़ दिया था. उनकी जगह जॉन टर्नस (John Ternus) ने कंपनी की कमान संभाली. इसके बाद कुक ऐपल के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बन गए। 

कुक के पास दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक को चलाने का लंबा अनुभव है. खास तौर पर सप्लाई चेन, ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग और कारोबार को बड़े स्तर पर संभालने में उनकी विशेषज्ञता रही है। 

एनवीडिया के लिए यह अनुभव काफी अहम हो सकता है. कंपनी को सिर्फ चिप बनाने तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों, डेटा सेंटर ऑपरेटरों और सरकारों के साथ भी काम करना पड़ता है। 

इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच टेक्नोलॉजी को लेकर बढ़ते तनाव के बीच Nvidia के CEO के लिए अंतरराष्ट्रीय कारोबार की समझ भी जरूरी है। 

हालांकि, ऐपल और एनवीडिया का बिजनेस मॉडल काफी अलग है. ऐपल मुख्य रूप से अपने डिवाइस और सर्विसेज के लिए जानी जाती है, जबकि एनवीडिया का कारोबार AI चिप्स, डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी पर टिका है. इसलिए ऐपल चलाने का अनुभव होने भर से एनवीडिया की कमान संभालना आसान नहीं होगा। 

एनवीडिया के अगले CEO की रेस में कौन-कौन है?
टिम कुक का नाम भले ही चर्चा में हो, लेकिन एनवीडिया के अगले CEO की रेस में कंपनी के अपने अधिकारियों के नाम भी सामने आ रहे हैं. इनमें सबसे प्रमुख नाम इयान बक (Ian Buck) का है. वह एनवीडिया में हाइपरस्केल और हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग से जुड़े कारोबार की जिम्मेदारी संभालते हैं. वह कंपनी के CUDA सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म के विकास में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं. CUDA की मदद से एनवीडिया के GPU का इस्तेमाल AI और दूसरी कॉम्प्लेक्स कंप्यूटिंग जरूरतों के लिए किया जाता है। 

दूसरा बड़ा नाम कंपनी की CFO कोलेट क्रेस (Colette Kress) का है. वह एनवीडिया के वित्तीय कामकाज की जिम्मेदारी संभालती हैं. निवेशकों और बाजार के साथ कंपनी के संवाद में भी उनकी अहम भूमिका है। 

इसके अलावा Arm के CEO रेने हास (Rene Haas) का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल है. वह पहले एनवीडिया में काम कर चुके हैं और चिप इंडस्ट्री का लंबा अनुभव रखते हैं। 

ब्लूमबर्ग की 12 नवंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, एनवीडिया संभावित उत्तराधिकारियों की पहचान के लिए एक बाहरी कंपनी की मदद भी ले रही है. रिपोर्ट में इयान बक, कोलेट क्रेस और रेने हास समेत कई नामों का जिक्र किया गया है। 

इससे ये तो साफ है कि कंपनी के सामने चैलेंज सिर्फ नया CEO चुनने की नहीं है, बल्कि ऐसे शख्स को चुनने की है जो जेनसन हुआंग की तरह टेक्नोलॉजी और कारोबार दोनों को समझता हो. क्योंकि ये कंपनी नंबर-1 चिपसेट मेकर है और दुनिया की सबसे वैल्यूबल है. ऐसे में अगर किसी के हाथ में कमान मिलती है तो उसके ऊपर रेस में बने रहने का बड़ा चैलेंज होगा. देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी का बोर्ड आगे क्या फैसला लेता है।  

Related Posts

सिर्फ 12 रुपये में गोल्ड और 15 रुपये में सिल्वर! ETF के जरिए सोना-चांदी खरीदने का बढ़ा ट्रेंड, समझें पूरा गणित

मुंबई  सोने-चांदी सस्ते होते जा रहे हैं, लोग खरीदते जा रहे हैं. क्योंकि अब 12 रुपये में प्योर सोना और 15 रुपये में चांदी मिल रही है, जिससे पिछले कुछ…

Gold Price Crash: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! एक झटके में ₹3,456 टूटा भाव, जानें आगे का हाल

मुंबई   सोने के भाव में आज भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर आज सोने का वायदा भाव 3.42% गिरकर 1,23,092 रुपये प्रति 10…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581