20 नवंबर तक तैयार होंगे भव्य मंदिर, सोनपुर मेले में अयोध्या और रामेश्वरम के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

हाजीपुर
 विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले (Sonepur Mela 2026) में इस वर्ष भी श्रद्धालु और पर्यटक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के स्वरूप का दर्शन कर सकेंगे। वहीं, मेले में पहली बार रामेश्वर धाम मंदिर की प्रतिकृति तैयार की जा रही है।

दोनों पंडालों को पिछले वर्ष की तुलना में अधिक भव्य, सजीव और आध्यात्मिक अनुभूति देने वाला बनाने का काम चल रहा है।

मेला के चिड़िया बाजार थाना रोड में पश्चिम झूलों के बीच श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्रतिकृति का निर्माण तेज गति से चल रहा है।

निर्माण में जुटे कारीगरों का कहना है कि पिछले वर्ष की कमियों को दूर कर इस बार इसे और बेहतर बनाया जा रहा है। मंदिर का ढांचा डबल फ्लोर में तैयार हो रहा है और मेला उद्घाटन से पहले 20 नवंबर तक इसे पूरा कर सौंपने का लक्ष्य है।

अयोध्या के मूल श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की तर्ज पर इसमें ऊंचे शिखर, कलश, स्तंभ और द्वार बनाए जा रहे हैं। इन पर देवताओं, पौराणिक कथाओं और रामकथा से जुड़ी मूर्तिकला उकेरी जाएगी।

सिंहद्वार पर गज, सिंह, गरुड़ और हनुमान की प्रतिमाएं श्रद्धालुओं का स्वागत करती नजर आएंगी। कारीगरों का प्रयास है कि दूर से ही मंदिर की झलक अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जैसी दिखे।

गर्भगृह में विराजेंगे बाल स्वरूप रामलला
मूल मंदिर की तर्ज पर गर्भगृह में भगवान श्रीराम के पांच वर्षीय बाल स्वरूप रामलला की प्रतिमा विराजमान होगी। सोनपुर के पंडाल में रामलला के बाल स्वरूप की झांकी, फूलों की सजावट और प्रकाश व्यवस्था के जरिए दिव्य अनुभूति को जीवंत किया जाएगा।

डबल फ्लोर पंडाल के निचले हिस्से में गर्भगृह और दर्शन पथ होगा, जबकि ऊपरी हिस्से से राम दरबार और रामकथा से जुड़ी झांकियों का दर्शन कराया जाएगा।

प्रवेश से निकास तक व्यवस्था ऐसी की जा रही है कि भीड़ के बावजूद दर्शन सुगम हो और श्रद्धालु कुछ पल शांति व भक्ति का अनुभव कर सकें। रंगीन रोशनी, शिखर की सजावट और रामधुन के बीच रात में पंडाल का स्वरूप और आकर्षक होगा।

पहली बार दक्षिण के महातीर्थ रामेश्वर धाम की झलक
इसी रोड में पूर्व अस्थायी चिड़िया बाजार थाना के पीछे पहली बार रामेश्वर धाम तीर्थ का मंडप तैयार किया जा रहा है। निर्माणाधीन रामेश्वर धाम मंदिर शिव दुलारी उच्च विद्यालय के पश्चिम एवं लकड़ी बाजार रोड से उत्तर झूलों के बीच दिखाई देगा।

रामेश्वरम का रामनाथस्वामी मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है और हिंदुओं के चार धामों में भी गिना जाता है। मान्यता है कि लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम ने यहीं शिवलिंग की स्थापना कर पूजा की थी।

सोनपुर मेले के मंडप में रामेश्वरम की विशेषताओं को उकेरने का प्रयास किया जा रहा है। यहां लंबे स्तंभों वाला गलियारा, गोपुरम की आकृति, नंदी मंडप और रामलिंगम-विश्वलिंगम की कथा को दर्शाती झांकी बनाई जा रही है।

पहली बार तैयार हो रहे इस मंडप को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। एक ही मेले में उत्तर के अयोध्या धाम और दक्षिण के रामेश्वर धाम के स्वरूप का दर्शन करने का अवसर मिलेगा।

Related Posts

सालाना 6 हजार रुपये की सहायता से खाद-बीज की चिंता हुई कम, खेती के प्रति बढ़ा आत्मविश्वास

रायपुर खेती के लिए समय पर खाद-बीज की व्यवस्था हो जाए और फसल अच्छी हो, यही हर किसान की सबसे बड़ी उम्मीद होती है। सीमित कृषि भूमि और आर्थिक संसाधनों…

इस वर्ष लगभग 27.50 लाख किसानों से होगी धान खरीदी, 360 नए उपार्जन केंद्रों के साथ प्रदेश में 3,100 केंद्रों पर होगी खरीदी

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज किसानों के हित में राज्य सरकार के एक महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी देते हुए घोषणा की कि अब निर्धारित अधिकतम मात्रा से कम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581