शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 81,879 और निफ्टी 25,255 पर बंद

मुंबई 
भारतीय शेयर बाजार आज फिर अच्‍छी तेजी पर बंद हुआ. सेंसेक्स और निफ्टी 8 महीने के उच्‍च स्‍तर पर बुधवार को खुला. हालांकि, सेंसेक्‍स 772.75 अंक बढ़कर 81,879.40 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 210 अंक चढ़कर 25,255.05 पर बंद हुआ। 

फार्मा को छोड़कर सभी सेक्‍टर पॉजिटिव रहे. पूरे बाजार में स्‍टॉन्ग बाइंग देखने को मिली. दिनभर की तेजी के बाद शेयर बाजार आखिरी घंटों में हाई से काफी फिसल गया था, लेकिन फिर आखिरी मिनटों में कुछ ऐसा हुआ कि निफ्टी 200 अंक से ज्‍यादा चढ़कर बंद हुआ। 

Nifty Smallcap 100 और Nifty Midcap 100 इंडेक्‍स 1.73 फीसदी और 1.11 फीसदी चढ़कर बंद हुआ. इस पूरे मार्केट को विदेशी निवेशकों की खरीदारी और कच्‍चे तेल की नरमी ने सपोर्ट किया है. बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 20 शेयरों में तेजी रही और बाकी 10 शेयर गिरावट पर बंद हुआ. महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 5 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी रही और इडिगो के शेयरों में 4.37 फीसदी की तेजी रही। 

क्‍यों आई बाजार में तेजी?

    विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का नेट इन्‍वेस्‍टमेंट 2 से 9 नवंबर के बीच 53,739 करोड़ रुपये रहा. हालांकि अभी भी साल 2026 के दौरान विदेशी निवेशकों ने कुल 2.41 लाख करोड़ रुपये की बिक्री की है। 
    कच्‍चे तेल की कीमतों में भी कमी आई है. ब्रेंट क्रूड ऑयल 92 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है. ब्रेंट फ्यूचर 2 महीने के निचले स्‍तर 89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. तेल की कीमतों में यह गिरावट ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कम होने के कारण हुआ है। 
    भारतीय रुपया 7 पैसा चढ़कर 93.70 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर की तुलना में कारोबार कर रहा था. इसमें तेजी फॉरेन सपोर्ट, कच्‍चे तेल की कीमतों में नरमी और जियो-पॉलिटिकल तनाव के कम होने के कारण हुई। 

35 लाख करोड़ रुपये की कमाई
बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन बुधवार को 506 लाख करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 510.72 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. इस तेजी के कारण निवेशकों की वेल्‍थ 4.50 लाख करोड़ से ज्‍यादा की कमाई हुई. वहीं सात कारोबारी दिनों के दौरान निवेशकों की 35 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई है। 

आखिरी मिनटों में हुआ खेल 
एक समय पर शेयर बाजार शानदार तेजी दिखा रहा था और यह 25,424.35 के डे हाई पर पहुंच गया था, लेकिन फिर ऊपर से गिरावट आई और इसने दिन का निचला स्‍तर 25,095.35 टच किया. लेकिन इसके बाद इसमें अचानक से एक बड़ा मूव आया और यह 210 अंक चढ़कर 25,255 अंक पर बंद हुआ।  

Related Posts

सोने की कीमतों में और गिरावट के संकेत, आने वाले दिनों में टूट सकते हैं भाव

मुंबई  सोने का भाव अपने रिकॉर्ड भाव से 60 हजार रुपये टूट चुका है, लेकिन पिक्चर अभी बाकी है. ज्यादातर एक्सपर्ट का यही दावा है कि आगे भी सोने की…

त्योहारी सीजन में गाड़ियों की रिकॉर्ड बिक्री, 42 दिनों में 55.25 लाख वाहन बिकने से बाजार गुलजार

 नई दिल्ली पिछले साल GST की छूट मिली तो लोगों ने गाड़ियां खरीदने के लिए शोरूम की तरफ दौड़ पड़ें. इस साल उम्मीद थी कि बाजार थोड़ा ठहरेगा. लेकिन भारतीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581