दिवाली पर पटाखों से हादसे, 77 लोग झुलसे और 20 मरीज अस्पताल में भर्ती; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

  जयपुर 
दिवाली पर आतिशबाजी की खुशियां कई परिवारों के लिए परेशानी में बदल गईं। पटाखे फोड़ने के दौरान हुए हादसों में बड़ी संख्या में बच्चे और बड़े घायल होकर अस्पताल पहुंचे। सबसे ज्यादा चोट आंखों में लगी। हालात यह रहे कि गंभीर रूप से घायल 14 मरीजों की आंखों की सर्जरी करनी पड़ी। एसएमएस अस्पताल में दो दिन के दौरान पटाखों से घायल 171 मरीज पहुंचे। इनमें 94 मरीजों की आंखों में चोट लगी, जबकि 77 लोग जलने से घायल हुए। घायलों में बच्चों की भी बड़ी संख्या रही।

दो दिन में 171 घायल अस्पताल पहुंचे
एसएमएस अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, 8 नवंबर दोपहर 2 बजे से 9 नवंबर सुबह 8 बजे तक पटाखों से घायल 112 मरीज अस्पताल पहुंचे। इनमें 61 मरीज आंखों में चोट लगने और 51 मरीज जलने से घायल हुए थे। इस दौरान 13 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। वहीं, 9 नवंबर सुबह 9 बजे से 10 नवंबर सुबह 8 बजे तक 59 घायल अस्पताल पहुंचे। इनमें 33 मरीजों की आंखों में चोट लगी थी, जबकि 26 लोग जलने से घायल हुए। इस अवधि में 7 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। इस तरह दोनों दिनों में कुल 171 मरीज अस्पताल पहुंचे। इनमें 94 आंखों में चोट और 77 जलने के मामले थे। कुल 20 मरीजों को भर्ती करना पड़ा।

पटाखों से आंखों में लगी चोट के कई मामले गंभीर रहे। 14 मरीजों की आंखों की सर्जरी करनी पड़ी। डॉक्टरों के अनुसार, सर्जरी कराने वाले मरीजों में करीब 50 फीसदी बच्चे हैं। आतिशबाजी के दौरान बरती गई लापरवाही और सुरक्षा उपायों की अनदेखी हादसों की बड़ी वजह बनी।

हर मरीज की एक-एक आंख का ऑपरेशन
एसएमएस अस्पताल के नेत्ररोग विभाग के एचओडी डॉ. नगेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार, सर्जरी कराने वाले मरीजों में 50 फीसदी तक बच्चे शामिल हैं। सभी मरीजों की एक-एक आंख का ऑपरेशन किया गया है। फिलहाल, सभी मरीजों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

पटाखे से जलने पर तुरंत क्या करें?
    जले हुए हिस्से को तुरंत करीब 20 मिनट तक ठंडे या सामान्य ठंडे बहते पानी के नीचे रखें।
    जले हुए स्थान पर बर्फ, टूथपेस्ट, घी, तेल या कोई घरेलू लेप न लगाएं।
    जले हुए हिस्से पर साफ, सूखी और चिपकने वाली न हो ऐसी पट्टी या कपड़ा हल्के से रखें।
    गंभीर जलने, बड़े फफोले पड़ने या चेहरे और हाथों पर चोट लगने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें।

आंख में पटाखे से चोट लगने पर ये सावधानी बरतें
    आंख को बिल्कुल न रगड़ें और न ही उस पर दबाव डालें।
    आंख में फंसी किसी वस्तु को खुद निकालने की कोशिश न करें।
    आंख पर कोई घरेलू दवा या आई ड्रॉप बिना डॉक्टर की सलाह के न डालें।
    आंख में चोट लगने, धुंधला दिखने, दर्द या खून आने पर तुरंत नेत्र विशेषज्ञ या इमरजेंसी में पहुंचें।

Related Posts

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, बस पलटने से 3 की मौत और 25 घायल

संगरूर. पंजाब के संगरूर से बुधवार की सुबह सवारियां लेकर रवाना हुई पीआरटीसी की एक बस मुख्यमंत्री आवास से कुछ किलोमीटर की दूरी पर बठिंडा चंडीगढ़ नेशनल हाईवे समीप भीषण…

बिलासपुर पुलिस का अभियान, जुआ खेलते 311 लोग गिरफ्तार

बिलासपुर. दीपावली के त्योहार के दौरान जुए के फड़ सजाने वालों के खिलाफ पुलिस ने जिलेभर में अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। धनतेरस से दिवाली तक अलग-अलग थाना क्षेत्रों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, बस पलटने से 3 की मौत और 25 घायल

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, बस पलटने से 3 की मौत और 25 घायल

पंजाब में 111 PCS अफसरों के ट्रांसफर, प्रशासनिक महकमे में हलचल

पंजाब में 111 PCS अफसरों के ट्रांसफर, प्रशासनिक महकमे में हलचल

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581