मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

विदिशा और धार में 1 करोड़ 19 लाख रुपये से अधिक कीमत का गांजा एवं गांजे के पौधे जप्त
दो आरोपी गिरफ्तार

भोपाल
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से मादक पदार्थों की अवैध खेती, तस्करी एवं कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ मादक पदार्थों की खेती और सप्लाई नेटवर्क पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में विदिशा और धार जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 467.328 किलोग्राम गांजा एवं गांजे के हरे पौधे जप्त किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 19 लाख 13 हजार रुपये है। दोनों मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विदिशा – 104.14 किलोग्राम गांजा जप्त
जिले में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत थाना करारिया चौराहा पुलिस ने ग्राम ब्योची में कार्रवाई कर 104.14 किलोग्राम गांजा जप्त किया। इसकी अनुमानित कीमत 52 लाख रुपये है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर गांजा जप्त किया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

धार – 363.188 किलोग्राम गांजे के हरे पौधे जब्त
जिले में पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना टाण्डा पुलिस ने ग्राम पुरा में कपास के खेत के बीच की जा रही गांजे की अवैध खेती का खुलासा किया। पुलिस टीम ने खेत से गांजे के 383 हरे पौधे जप्त किए, जिनका कुल वजन 363.188 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत 67 लाख 13 हजार रुपये है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी से गांजे की खेती के स्रोत, संभावित सप्लाई और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध निरंतर चलाए जा रहे अभियानों के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध खेती, भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। विदिशा और धार जिले की ये कार्रवाइयां मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस की सतत सक्रियता, सूचना तंत्र की प्रभावशीलता और स्थानीय स्तर पर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के प्रयासों को दर्शाती हैं। मध्यप्रदेश पुलिस आमजन से अपील करती है कि कहीं भी मादक पदार्थों की अवैध खेती, भंडारण अथवा तस्करी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

 

Related Posts

UP समेत 5 राज्यों में चुनावी सख्ती, दोबारा नियुक्त रिटायर्ड अफसरों पर भी रहेगी चुनाव आयोग की नजर

नई दिल्ली।  चुनाव के दौरान सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों पर लागू होने वाले आदर्श आचार संहिता के नियम अब केंद्र या राज्य सरकार में तैनात ऐसे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों…

पूर्व IAS की हत्या कर हादसे का रूप देना चाहता था केयरटेकर, सिलिंडर ब्लास्ट की साजिश का खुलासा

भोपाल  पूर्व आइएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपित वरुण कुमार को सात दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने पर सोमवार को जेल भेज दिया गया। रिमांड के दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581