CG Weather Update: कई शहरों में लुढ़का पारा, ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

रायपुर.

नवंबर के पहले पखवाड़े में मौसम का मिजाज करवट ले रहा है. पोस्ट मानसून की गतिविधियां थमने के बाद ठिठुरन बढ़ने लगी है. छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में करीब 1 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरा है. आने वाले दिनों में भी मौसम सूखा रहेगा.

बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं है, जिससे आम लोगों और किसानों को राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने बताया कि अगले  दिनों तक रात के तापमान में भी कोई खास बदलाव के संकेत नहीं है. 

बढ़ने लगी है ठंडक
राजधानी में सुबह-सुबह धूप खिलने के बावजूद ठंडी हवाएं चल रही हैं. वहीं रात के वक्त भी ठिठुरन महसूस हो रही है. रायपुर, अंबिकापुर, राजनांदगांव और दुर्ग समेत कई शहरों में पारा 1 डिग्री तक नीचे चला गया है. अब अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव होने के आसार नहीं है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक, 10 नवंबर को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है. वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रह सकता है.

कैसा रहा पिछला 24 घंटा?
मौसम विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान किसी भी इलाके में बारिश नहीं दर्ज की गई. वहीं बात करें तापमान की तो सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुर्ग में 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो एक दिन पहले 12.9 डिग्री सेल्सियस पर था. फिलहाल दक्षिण तट आंध्र प्रदेश से ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश तक एक द्रोणिका स्थित है. यह समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर मौजूद है.

Related Posts

प्रदेश में 40 बायोगैस प्लांट संचालित, भविष्य में 78 और प्लांट स्थापित करने की योजना

योगी सरकार में पराली जलाने की मजबूरी खत्म करने की दिशा में बढ़े कदम बायोगैस प्लांट से किसानों को आर्थिक लाभ और पर्यावरण को राहत सीबीजी प्लांट में प्रतिदिन 150…

सनातन पांडेय का सामाजिक बहिष्कार कर हुक्का-पानी बंद कर देना चाहिए: भाजपा प्रवक्ता

भाजपा प्रवक्ता ने सनातन पांडेय को बताया औरंगजेब, कारसेवकों की हत्या को जायज ठहराने वाले बयान पर भड़के लखनऊ समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय द्वारा कारसेवकों पर गोली चलवाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

‘हर अपराधी को वापस लाएंगे’, गैंगस्टर्स के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त एक्शन

‘हर अपराधी को वापस लाएंगे’, गैंगस्टर्स के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त एक्शन

आंखें नम कर गई शहीद की अंतिम विदाई, 6 साल की बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि

आंखें नम कर गई शहीद की अंतिम विदाई, 6 साल की बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581