iPhone Duo का ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में निकला दम, रेत में फंसा हिंज और मोड़ने पर टूटी स्क्रीन जैसी खराबी

मुंबई 

एपल इस साल सितंबर के महीने में अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च किया, जिसका नाम iPhone Duo है. इस आईफोन इंतजार पिछले कई सालों से किया जा रहा था. एपल ने काफी वक्त लेकर फुर्सत से इस फोन को बनाया है. भारत में इस फोन की कीमत 2,99,999 यानी करीब 3 लाख रुपये से शुरू होती है. ऐसे में अगर कोई इंसान इतना पैसा खर्च करके एक फोन खरीदेगा तो वो निश्चित तौर से फोन का एक डिटेल्ट और कठिन रिव्यू जरूर और ड्यूरेबिलिटी टेस्ट जरूर देखना चाहेगा। 

दुनियाभर के स्मार्टफोन के ड्यूरेबिलिटी टेस्ट करने वाले मशहूर रिव्यूअर और यूट्यूबर जैक नेलसन ने अपने यूट्यूब चैनल JerryRigEverything पर आइफोन डुओ का ड्यूरेबिलिटी टेस्ट वीडियो अपलोड किया है. इस टेस्ट में जो रिजल्ट्स सामने आए हैं, वो इस फोन की कीमत के लिहाज से काफी चौंकाने वाले हैं। 

ज़ैक ने आइफोन डुओ को स्क्रैच, धूल-रेत और बैंड करके टेस्ट किए. उनके पुराने फोल्डेबल फोन्स के टेस्ट में ज्यादातर देखा गया है कि सैमसंग के फोल्डेबल फोन्स इन टेस्ट में बच जाते हैं, लेकिन एपल का पहला फोल्डेबल फोन यानी आइफोन डुओ बच नहीं पाया. आइए हम आपको इस टेस्ट की मुख्य बातें बताते हैं। 

स्क्रैच टेस्ट में क्या हुआ
इसकी इनर स्क्रीन Ceramic Shield 2 वाली है. यह Mohs स्केल पर लेवल 7 तक ठीक रही. तब तक हल्के निशान ही दिखाई दे रहे थे. अंदर वाली लचीली स्क्रीन बहुत नरम निकली और उसमें लेवल 2 पर ही खरोंच आ गई. यहां तक कि नाखूनसे भी निशान पड़ सकते हैं, जो कि इतने महंगे फोन में नहीं होना चाहिए. एपल ने आइफोन डुओ में नैनो टेक्स्टर वाली मैट कोटिंग लगाई है. स्क्रीन ऑन रहने पर स्क्रैचेस छुप जाते हैं, लेकिन स्क्रीन बंद होते ही सभी स्क्रैचेस बिल्कुल साफ दिखाई देने लगते हैं। 

धूल और रेत ने हिंज को खराब किया
Apple ने दावा किया है कि उनका यह फोल्डेबल फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है. इस कारण ज़ैक नेलसन ने फोन को रेत, मिट्टी और धूल में अच्छी तरह नहलाया. उसके बाद फोन को फिर बार-बार खोला और बंद किया, जैसा कि आप इस वीडियो में देख पा रहे होंगे. IP68 रेटिंग होने के बावजूद धूल हिंज के अंदर घुस गई और फिर फोन पूरी तरह बंद नहीं हो पाया. अंदर के मैग्नेट इतने मजबूत नहीं रहे कि रेत को हटा सकें. ज़ैक ने साफ कहा कि डस्टी डुओ डैमेज्ड है. ऐसे में लोगों को डेली-लाइफ के दौरान इस फोन के साथ समुद्री क्षेत्र या धूल भरी जगहों पर इस्तेमाल करने में समस्या हो सकती है। 
 बेंड टेस्ट ने स्क्रीन बर्बाद की
ज़ैक ने अपने ड्यूरेबिलिटी टेस्ट के आखिरी सेगमेंट में फोन का बेंड टेस्ट किया, जैसा कि वो हर फोल्डेबल फोन के ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में करते हैं. उन्होंने आइफोन डुओ को उल्टी दिशा में मोड़ा, लेकिन बॉडी टूटी नहीं. उन्होंने काफी ताकत से भी फोन को उल्टी दिशा में मोड़ा, लेकिन फोन की बॉडी फिर भी नहीं टूटी. टाइटेनियम फ्रेम काफी फ्लेक्सिबल साबित हुआ, लेकिन अंदर वाली स्क्रीन पर एक स्थाई हरी लाइन दिखने लगी। 

बेंड टेस्ट में फोन की बॉडी टूटी नहीं, लेकिन स्क्रीन पर निशान पड़े और टच रिस्पॉन्स करना बंद कर दिया। 

फोन को दूसरी बार मोड़ने पर फोन के इनर स्क्रीन पर एक से ज्यादा लाइन्स दिखने लगीं और अंत में पूरा इनर डिस्प्ले का टच काम करना बंद कर दिया. ज़ैक का कहना है कि हिंज इतना लचीला है कि स्क्रीन को नुकसान पहुंचा गया. इस फोन की इनर स्क्रीन को रिपेयर कराने का खर्चा भारत में करीब 1.5 लाख रुपये बैठता है। 

ज़ैक ने अंत में क्या कहा?
ज़ैक ने कहा कि वो सात साल से फोल्डेबल फोन्स को टेस्ट कर रहे हैं, जिनमें ज्यादातर फोन्स बच जाते हैं, लेकिन iPhone Duo नहीं बचा. उनके मुताबिक, ऐसा हो सकता है कि रेत हिंज में फंसी हो या हिंज खुद उतना मजबूत न हो. आइफोन डुओ की बॉडी तो काफी मजबूत है. बहुत ज़ोर लगाने पर भी बॉडी टूटी तो नहीं, लेकिन इस्तेमाल करने लायक भी नहीं बची। 

हालांकि, आपको बता दें कि ज़ैक ने इस फोन को जिस तरह से टेस्ट किया है, आमतौर पर लोग डेली-लाइफ में फोन को इतनी कठोर तरीके से इस्तेमाल नहीं करते हैं. लेकिन फिर भी यह टेस्ट बताता है कि आइफोन फोल्डेबल फोन का पहला जनरेशन उतना मजबूत और अच्छा नहीं है, जितना कंपनी दावा कर रही है और जितनी कीमत के बाद यूज़र उम्मीद कर रहे हैं. इसे खरीदने के बाद लोगों को सावधानी से ही इस्तेमाल करना पड़ेगा और खासकर रेत और धूल से दूर रखना पड़ेगा। 

Related Posts

UIDAI में पेड इंटर्नशिप का मौका, हर महीने मिलेगा 40 हजार रुपये तक स्टाइपेंड

पेड इंटर्नशिप करने के लिए अच्छी अपॉर्चुनिटी ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए आधार कंपनी यूआईएडीआई में इंटर्नशिप पाने का मौका है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI)अपने दिल्ली वाले…

भाई दूज पर कब करें भाई का तिलक? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और यमराज-यमुना की पौराणिक कथा

दिवाली के पांच दिवसीय पर्व का समापन भाई दूज के साथ होता है. यह त्योहार भाई-बहन के प्यार, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक माना जाता है. इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581