बिहार में सड़क नेटवर्क का होगा विस्तार, 5 हाईवे परियोजनाओं पर हजारों करोड़ रुपये होंगे खर्च

पटना
 वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एनएच की जिस कार्ययोजना को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अपनी अनुमति दी है उसके तहत चार लेन की पांच सड़क परियोजनाओं पर बिहार में मोटी राशि का निवेश होगा।

अकेले मशरख-चकिया-भिट्ठा मोड़ सड़क की फोरलेनिंग पर 8,500 करोड़ रुपये की योजना को सहमति मिल गयी है।

चार लेन की सड़क परियोजनाओं में सबसे अधिक राशि मशरख-चकिया-भिट्ठा मोड़ पर मशरख-चकिया-भिट्ठा मोड़ तक जिस सड़क की फोरलेनिंग होगी। वह दो एनएच क्रमश: 227 और 227 ए है। इसकी लंबाई 146 किमी है।

सबसे अधिक 8,500 करोड़ इसी प्रोजेक्ट पर खर्च होने हैं। इस सड़क का महत्व यह है कि यह अयोध्या को जनकपुर (नेपाल) और माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी से जोड़ रही। यह सड़क सारण, पूर्वी चंपारण. शिवहर व सीतामढ़ी जिले से होकर गुजर रही।
अरवल से बिहारशरीफ सड़क की फोरलेनिंग में 3300 करोड़ रुपये का खर्च

अरवल से बिहारशरीफ के बीच की सड़क 89 किमी लंबी है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस सड़क की फोरलेनिंग के लिए भी अपनी सहमति दे दी है।

अभी निर्माण पूर्व की गतिविधियों के लिए 3300 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने को सहमति मिली है। यह एनएच-33 है।

दो सड़कों की फोरलेनिंग के लिए ढाई-ढाई हजार करोड़
दो सड़कों की फोरलेनिंग के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ढाई-ढाई हजार करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस सूची में पहली सड़क पटना के नौबतपुर से अरवल और औरंगाबाद होते हुए हरिहरगंज तक की है।

इसकी लंबाई 88 किमी है। इस सूची में दूसरी सड़क बरियारपुर से बिशुनपुर जमुई तक की है। यह एनएच -333 के रूप में अधिसूचित है। इसकी लंबाई 90 किमी है। बरियारपुर मुंगेर जिले में है। जमुई जिले के झाझा और चकाई होते हुए यह आगे बढ़ती है। वैसे इस सड़क की कुल लंबाई 141 किमी है।

छपवा-बेतिया प्रोजेक्ट के लिए 1700 करोड़
छपवा से बेतिया के बीच 40 किमी लंबी सड़क की फोरलेनिंग के लिए 1700 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी है। यह एनएच -727 के रूप में अधिसूचित है। इसमें बेतिया बाईपास भी शामिल है।

 

Related Posts

हवा हुई जहरीली! टॉप-10 प्रदूषित शहरों में यूपी के कई शहर शामिल

रोहतक. दिवाली से पहले ही देश में जहरीली हवा ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।…

रामभक्तों के त्याग व बलिदान के कारण ही नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री, योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री और मैं उपराष्ट्रपति बना: राधाकृष्णन

अयोध्या। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर को संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक बताया। उन्होंने कहा कि अयोध्या आंदोलन और रामभक्तों के महान त्याग व बलिदान के कारण ही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581