प्रदेश में अब तक 17 लाख 09 हज़ार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 6 नवम्बर को धनतेरस के शुभ अवसर पर मुरैना  के ग्राम करुआ में मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए धनतेरस के अवसर पर प्रदेशभर में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश के चयनित ग्रामों में मंत्रीगण, सांसदगण एवं विधायकगण की उपस्थिति में पात्र हितग्राहियों की संपत्तियों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराया जाएगा।

प्रदेश में स्वामित्व योजना के अंतर्गत अब तक 17 लाख 9 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण की जा चुकी हैं। राज्य शासन द्वारा 15 नवम्बर तक 20 लाख रजिस्ट्रियां पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

ग्रामीण परिवारों को मिलेगा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी क्षेत्र में स्थित मकानों एवं अन्य संपत्तियों का सर्वेक्षण कर पात्र हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख एवं संपत्ति स्वामित्व संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे ग्रामीण परिवारों को अपनी संपत्तियों का वैधानिक अधिकार प्राप्त होगा। साथ ही बैंक ऋण एवं अन्य वित्तीय सुविधाओं का लाभ प्राप्त करना भी सुगम होगा।

Related Posts

MP की सियासत में बयानबाजी तेज, सारंग ने कांग्रेस पर जनहित की अनदेखी करने का लगाया आरोप

भोपाल  विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र की अवधि को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की ओर से पांच दिवसीय…

प्रदेशभर में गोवर्धन पर्व पर होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान

प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को मिलेंगे क्रमशः एक लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपये प्रदेश की पंजीकृत गौशालाओं में संरक्षित 5.51 लाख गोवंश के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581