प्रदेश के 36 आधार सेवा केंद्र क्रियाशील, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की भी मिलेगी सुविधा

प्रदेश में यूआईडीएआई के सभी 36 नए आधार सेवा केंद्र हुए क्रियाशील

आधार नामांकन एवं अपडेट की सुविधाओं की पहुंच होगी आसान
सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेंगी सेवाएं, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की भी सुविधा

भोपाल

मध्यप्रदेश में आधार सेवाओं के विस्तार और नागरिकों को आधार संबंधी सुविधाओं की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा प्रदेश में स्थापित किए गए सभी 36 नए आधार सेवा केंद्र क्रियाशील हो गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से प्रदेश के बड़े भौगोलिक क्षेत्र में नागरिकों को यूआईडीएआई द्वारा सीधे संचालित आधार नामांकन एवं अपडेट की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले छह वर्षों के दौरान प्रदेश में यूआईडीएआई द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र केवल भोपाल और इंदौर में उपलब्ध थे। आधार सेवाओं की पहुंच का विस्तार करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 36 अतिरिक्त केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया था। इन सभी केंद्रों के क्रियाशील होने से प्रदेश में यूआईडीएआई के आधार सेवा नेटवर्क का विस्तार हुआ है।

नए आधार सेवा केंद्र प्रदेश के जनजातीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों के साथ-साथ विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीव्हीटीजी) की आबादी वाले जिलों में भी स्थापित किए गए हैं। इनमें अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, सीधी, सिंगरौली, डिंडोरी, शिवपुरी, बालाघाट और मंडला सहित विभिन्न जिले शामिल हैं। इससे जनजातीय एवं दूरस्थ अंचलों के नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं प्राप्त करना आसान होगा।

सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेंगी आधार सेवाएं

आधार सेवा केंद्रों में नागरिकों की सुविधा के लिए आधुनिक अवसंरचना एवं सुव्यवस्थित संचालन की व्यवस्था की गई है। सभी केंद्रों पर सप्ताह के सातों दिन आधार सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। नागरिक अपनी सुविधानुसार यूआईडीएआई की वेबसाइट bookappointment.uidai.gov.in पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। इससे नागरिक अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकेंगे और केंद्रों पर प्रतीक्षा समय कम करने में मदद मिलेगी।

इन केंद्रों में बैठने की समुचित व्यवस्था, आधार नामांकन एवं अपडेट के लिए आधुनिक उपकरण और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रत्येक केंद्र में सुचारु संचालन, सेवा की गुणवत्ता बनाए रखने और नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए सेंटर प्रबंधक उपलब्ध रहेंगे।

आधार संबंधी समस्याओं के निराकरण में भी मिलेगी सहायता

आधार सेवा केंद्रों का उद्देश्य केवल आधार नामांकन एवं अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि नागरिकों को आधार संबंधी समस्याओं, शिकायतों एवं कठिनाइयों के निराकरण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करना भी है। नागरिक इन केंद्रों पर सीधे संपर्क कर आधार संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए मार्गदर्शन एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं। नागरिक अपने निकटतम आधार सेवा केंद्र (एएसके) की जानकारी यूआईडीएआई के भुवन पोर्टल bhuvan.nrsc.gov.in/apps/uidai पर प्राप्त कर सकते हैं।

 

Related Posts

दुर्ग में धान उठाव व्यवस्था बदली, अब खरीदी केंद्रों से सीधे धान नहीं ले सकेंगे राइस मिलर्स

दुर्ग. खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग प्रक्रिया के संबंध में शासन ने निर्देश जारी किया है। इसके अनुसार धान खरीदी के दौरान उपार्जन या संग्रहण…

किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ में 3100 केंद्रों पर होगी धान खरीदी

रायपुर. खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी होगी। इसके साथ ही प्रदेश में धान खरीदी केंद्रों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581