बिहार के स्कूलों में लौटेंगे अनुभवी शिक्षक, प्रधानाध्यापक तैयार करेंगे रिटायर्ड शिक्षकों की सूची

पटना
शिक्षा विभाग अभी तक इस कवायद में लगा था कि जिन माध्यमिक व जमा दो विद्यालयों में विज्ञान, अंग्रेजी और गणित के शिक्षक नहीं हैं वहां इन विषयों के रिटायर शिक्षकों की सेवा बच्चों को पढ़ाने में ली जाएगी।

वहीं अब नयी व्यवस्था यह होने जा रही कि रिटायर अधिकारियों को भी बच्चों को पढ़ाने के काम में लगाया जाएगा। उच्च स्तर पर इसका निर्णय हो चुका है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक खुद सुझाएंगे रिटायर शिक्षकों के नाम
रिटायर शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने में लगाए जाने के काम को संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के माध्यम से क्रियान्वित होगा।

स्थानीय स्तर उन शिक्षकों की एक सूची तैयार हो जाएगी जो संबंधित इलाके में अपने अध्यापन की वजह से चर्चा में रहे हैं। वैसे विद्यालय जहां अंग्रेजी, गणित व विज्ञान के शिक्षकों का अभाव है उन विद्यालय के प्रधानाध्यापक इन विषय के रिटायर शिक्षकों से संपर्क कर उन्हें फिर से बच्चों को पढ़ाने की सहमति लेंगे।

इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी को इस बारे में लिखा जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी के स्तर से इस बारे में विभाग की अनुमति ली जाएगी। अनुमति के बाद रिटायर शिक्षकों को फिर से बच्चों को पढ़ाने का काम सौंपा जाएगा।

रिटायर अधिकारियों को भी किया जाएगा राजी
ऐसे अधिकारियों की संख्या कम नहीं जो रिटायर होने के बाद अपने गृह क्षेत्र में चले जाते हैं। रिटायरमेंट के बाद उनके पास कोई काम नहीं रहता जबकि उनका शैक्षिक बैकग्राउंड काफी उच्च कोटि का रहता है।

ऐसे अधिकारियों से शिक्षा विभाग के स्थानीय अधिकारी खुद संपर्क करेंगे और उन्हें बच्चों को पढ़ाने का आग्रह किया जाएगा। बहुत से अधिकारी ऐसे भी हैं जो उन विद्यालयों में पढ़ाने की इच्छा रखते हैं जहां से उनकी शिक्षा-दीक्षा हुई। खासकर ग्रामीण व कस्बाई इलाके में स्थित स्कूलों में वह पढ़ाना चाहते हैं।

रिटायर शिक्षकों की सूची जल्द होगी तैयार
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे रिटायर शिक्षकों की सूची जल्द तैयार हो जाएगी जो बच्चों को फिर से पढ़ाना चाहते हैं। ऐसे अनुभवी शिक्षकों ने कई जिलों में अपनी सहमति भी दी है। शिक्षण के एवज में उन्हें एक तय राशि भी उपलब्ध करायी जा सकती है।

 

Related Posts

RERA के निर्देशों को बिल्डर ने किया नजरअंदाज, न विज्ञापन हटाया और न भरा जुर्माना

 रायपुर जमीन और मकान खरीदने वालों को सुरक्षित निवेश का भरोसा देने के लिए बने रेरा के आदेशों की भी अनदेखी हो रही है। रायपुर जिले के डूमर में करीब…

महिला सशक्तिकरण के साथ हरित ऊर्जा को बढ़ावा, बिहान की दीदियां गांवों में जगा रहीं सौर क्रांति

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सोलर दीदियों ने प्रशिक्षण और समूह के सहयोग से सौर ऊर्जा के तकनीकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581