दिवाली 2026 की तैयारियां शुरू, जानें कब है धनतेरस, नरक चतुर्दशी और भाई दूज

Diwali 2026: रोशनी, उमंग और हर्षोल्लास का प्रतीक पांच दिवसीय दीपोत्सव का महापर्व छह नवंबर से आरंभ होने जा रहा है। इस बार तिथियों के अंतर के कारण पर्वों की शृंखला लगातार नहीं मनेगी। पर्व की आहट से बाजारों में रौनक शुरू हो गई है। लोग खरीदारी कर रहे हैं।
दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व की शुरुआत छह नवंबर को धनतेरस के पर्व के साथ होगी। इसके बाद तिथियों के उतार-चढ़ाव के कारण रूप चौदस और मुख्य दीपावली के पर्व की तिथियों को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और जिज्ञासा बनी हुई है।

पर्व की आहट से बाजारों में रौनक शुरू, लोग कर रहे हैं खरीदारी
त्योहारों के नजदीक आते ही बाजारों की रंगत पूरी तरह बदल गई है। सर्राफा बाजार, बर्तन बाजार, इलेक्ट्रॉनिक हब और वस्त्र दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। व्यापारी वर्ग भी ग्राहकों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है, उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार का दीपोत्सव व्यापार और उल्लास दोनों दृष्टियों से बेहद शानदार रहेगा।

इन तिथियों में मनेंगे त्योहार
ज्योतिषाचार्य अजय तैलंग बताते हैं कि धनतेरस का पर्व छह नवंबर को मनाया जाएगा। रूप चौदस (छोटी दीपावली) और दीपावली आठ नवंबर को मनाई जाएगी लेकिन सात नवंबर को भी कुछ लोग मनाएंगे। गोवर्धन पूजा व अन्नकूट 10 नवंबर को मनाया जाएगा। भाई दूज पर्व 11 नवंबर को मनाया जाएगा। धनत्रयोदशी की तिथि छह नवंबर को सुबह 10.31 बजे से सात नवंबर सुबह 10.48 बजे बजे तक रहेगी।

रूप चौदस की तिथि सुबह
रूप चौदस नरक चतुर्दशी की तिथि सात नवंबर सुबह 10.48 बजे से आठ नवंबर सुबह 11. 28 बजे तक रहेगी। दीपावली की तिथि आठ नवंबर, सुबह 11.28 बजे से नौ नवंबर दोपहर 12.32 बजे तक रहेगी। गोवर्धन पूजा अन्नकूट मंगलवार को मनाया जाएगा। तिथि नौ नवंबर को दोपहर 12.32 बजे 10 नवंबर दोपहर 2.01 बजे तक रहेगी। भाई दूज की तिथि 10 नवंबर दोपहर 2.01 बजे 11 नवंबर दोपहर 3.54 बजे तक रहेगी।

 

Related Posts

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें शुभ मुहूर्त, घर पर ऐसे करें मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा

Dhanteras  2026 : धनतेरस के पावन पर्व पर मुख्य रूप से भगवान धन्वतंरि, माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन धन्वतंरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581