दीपावली से पहले नरेला विधानसभा में वृहद सफाई अभियान शुरू

भोपाल 

दीपावली के पावन पर्व से पहले नरेला विधानसभा क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से रविवार को वृहद विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ हुआ। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री तथा नरेला विधायक  विश्वास कैलाश सारंग ने स्वयं श्रमदान कर अभियान की शुरुआत की और सफाई मित्रों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। यह अभियान 1 से 5 नवंबर तक विधानसभा क्षेत्र के समस्त वार्डों में संचालित किया जाएगा।

प्रतिदिन लगभग 1000 सफाई मित्र करेंगे सफाई

मंत्री  सारंग ने बताया कि दीपावली से पहले पूरे नरेला विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रतिदिन लगभग 1000 सफाई मित्र विभिन्न वार्डों में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य करेंगे। अभियान में आधुनिक मशीनों और संसाधनों का उपयोग करते हुए सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य प्रमुख स्थानों की सफाई की जाएगी।

सफाई अभियान के लिए रोड स्वीपिंग मशीन, फॉगिंग मशीन, डंपर, जेसीबी और पोकलेन मशीनों की सहायता ली जाएगी। अभियान का उद्देश्य दीपावली से पहले क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।

सफाई मित्रों की मेहनत को किया नमन

मंत्री  सारंग ने सफाई मित्रों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि भोपाल शहर और नरेला विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था दिखाई देती है। सफाई मित्र प्रतिदिन पूरी निष्ठा के साथ शहर को स्वच्छ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। त्योहार के अवसर पर उनके योगदान का महत्व और भी बढ़ जाता है।

मंत्री  सारंग ने कहा कि सफाई मित्रों का सम्मान और उनका उत्साहवर्धन करना हम सभी का दायित्व है। दीपावली से पहले विशेष सफाई अभियान के माध्यम से पूरे क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जा रहे हैं।

नागरिकों से स्वच्छता में सहयोग की अपील

मंत्री  सारंग ने नागरिकों से अपील की कि वे कचरा सड़कों पर न फेंकें और नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही कचरा एकत्रित करें। मंत्री  सारंग ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन के प्रयासों के साथ नागरिकों की सहभागिता भी आवश्यक है।

मंत्री  सारंग ने नागरिकों से इस दीपावली पर अपने घर-आंगन के साथ-साथ आसपास के परिवेश को भी स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया, ताकि स्वच्छता की रोशनी हर गली, हर मोहल्ले और हर वार्ड तक पहुंचे। जनसहयोग और सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित भोपाल का निर्माण संभव है।

 

Related Posts

बारां के 200 से ज्यादा गांवों को मिलेगी सिंचाई की सौगात, नए बांध और नहरों से बदलेगी तस्वीर

बारां  बारां जिले में संरचनात्मक सिंचाई और कमाण्ड क्षेत्र का रकबा बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की कई योजनाएं प्रगति पर है जिसके चलते जिले की हजारों हैक्टेयर भूमि सिंचित…

प्रमुख विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने पर फोकस, परियोजना क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न

प्रमुख विकास कार्यों को गति दें- मुख्य सचिव विकासशील  परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581