सरकारी पद पर रहते हुए 50 मिलियन डॉलर का करार! ट्रंप की पूर्व वकील पर उठे सवाल

वाशिंगटन  डीसी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पूर्व वकील अलीना हब्बा मिल्डन को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। मामला 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 440 करोड़ रुपये के एक कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा है।

आरोप है कि हब्बा ने अमेरिकी न्याय विभाग में काम करते हुए वेनेजुएला के एक कारोबारी परिवार के साथ करोड़ों डॉलर का समझौता किया था। इस खबर के सामने आने के बाद ट्रंप ने भी इसे गलत बताते हुए कहा है कि ऐसा बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जा सकता।

ट्रंप ने पूरे मामले को बताया 'भयानक'
फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित अपने मार-ए-लागो क्लब में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने इस मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह गलत और हैरान करने वाला है। उन्होंने हब्बा से कहा था कि वह इस तरह का भुगतान नहीं चाहेंगे। ट्रंप ने इस पूरे मामले को 'भयानक' बताते हुए कहा कि यह किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

4 साल में 50 मिलियन डॉलर मिलने का था समझौता
इस मामले का खुलासा अमेरिकी अखबार 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की एक रिपोर्ट में हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला के बैंकर जूलियो हेरेरा वेलुटिनी के परिवार ने अलीना हब्बा मिल्डन को चार साल में 50 मिलियन डॉलर से अधिक देने की गारंटी वाला समझौता किया था।

इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत उन्हें हर साल 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 88 करोड़ रुपये मिलने थे। इसके अलावा बोनस का भी प्रावधान था। जूलियो हेरेरा वेलुटिनी पर अमेरिका में रिश्वतखोरी से जुड़े गंभीर आरोप लगे थे।

हालांकि, अगस्त 2025 में उन्होंने एक समझौते के तहत अपना मामला सुलझा लिया था। इसके बाद उनके परिवार की कंपनी कॉनकॉर्ड पार्टनर्स ने हब्बा के साथ यह समझौता किया।

सरकारी पद पर रहते हुए हुआ था करार
रिपोर्ट के मुताबिक, हब्बा जब न्यू जर्सी में अमेरिका की कार्यवाहक अटॉर्नी के पद पर थीं, उसी दौरान उन्होंने हेरेरा के परिवार की कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए थे

खास बात यह है कि कॉनकॉर्ड पार्टनर्स कंपनी का रजिस्ट्रेशन अक्टूबर 2025 के आखिरी दिनों में ही हुआ था। इसके कुछ ही दिनों बाद हब्बा ने कंपनी के साथ समझौता कर लिया।

हब्बा को बाद में देना पड़ा इस्तीफा
हालांकि, इस बीच उनकी सरकारी भूमिका पर भी सवाल उठने लगे थे। एक अमेरिकी अपील अदालत ने 1 दिसंबर 2025 को उन्हें अमेरिकी अटॉर्नी के पद पर बने रहने से अयोग्य ठहरा दिया था।

इसके बाद हब्बा ने 8 दिसंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उसी दिन उन्हें अमेरिकी अटॉर्नी जनरल का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया। अखबार के मुताबिक, वह इस पद पर रहते हुए भी 1 जनवरी 2026 से कॉनकॉर्ड पार्टनर्स के साथ जुड़ गई थीं।

Related Posts

बलोचिस्तान में बढ़ा तनाव, महिला ‘कुरबान यूनिट’ ने पाकिस्तानी आर्मी कैंप को बनाया निशाना

बलोचिस्तान बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट यानी BLF ने हाल ही में एक बड़ा दावा किया है. संगठन का कहना है कि उसकी पूरी तरह महिलाओं वाली लड़ाकू यूनिट करिमा आर्म्ड असॉल्ट…

डेमोक्रेट्स की जीत के बाद एलन मस्क का मजेदार पोस्ट, ‘इलेक्शन इंटरफेरिंग स्पेस लेजर’ पर कसा तंज

वाशिंगटन  अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाने वाले दुनिया के सबसे रईस इंसान एलन मस्क ने अमेरिका के चुनावी नतीजों पर भी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका के मध्यावधि चुनावों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581